Weather Report दिल्ली में बदलेगी मौसम की फिजा, जानिए Imd ने क्या दिया है अलर्ट

Weather ReportKhabarwala 24 News New Delhi: गर्मी ने अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।। आलम यह है कुछ ही देर में लोग पसीनों में भीग रहे हैं। हर कोई गर्मी से परेशान है। गर्मी के बचने के लाख जतन के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। इसी बीच […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather ReportKhabarwala 24 News New Delhi: गर्मी ने अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।। आलम यह है कुछ ही देर में लोग पसीनों में भीग रहे हैं। हर कोई गर्मी से परेशान है। गर्मी के बचने के लाख जतन के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। इसी बीच दिल्ली की आबोहवा एक बार फिर बदलने वाली है। मौसम में बदलवा के चलते अगले दो से तीन दिन तक दिल्लीवालों को तपिश और उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई की जा रही है। राजधानी दिल्ली के लोग सोमवार को उमस और गर्मी में काफी परेशान दिखे। दिल्ली के कई इलाकों में पारा 42 डिग्री के पार चला गया, जबकि वातावरण में मौजूद नमी के चलते दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

हवा की दिशा में कल से बदलाव की संभावना

Weather मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हवा की दिशा में बदलाव होगा और अरब सागर की ओर से आने वाली हवा अपने साथ नमी लेकर आएगी। इसके चलते गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आएगी।

गर्मी में बढ़ रहा तापमान

आपको बता दें कि, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सोमवार सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। इसके चलते तापमान में तेजी से इजाफा दर्ज किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे था, लेकिन सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। अगर रविवार से तुलना करें तो तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सफदरजंग अस्पताल में न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

उमस भरी गर्मी का कर रहे लोग सामना

यहां पर आर्द्रता का स्तर 67 से 40 फीसदी तक रहा। वातावरण में Weather मौजूद इस नमी के चलते ही लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दिनभर चली तेज हवा से थोड़ी राहत भी मिली। हवा की रफ्तार कम होने से उमस भरी गर्मी ज्यादा परेशान करती। दिल्ली के कई इलाकों मे सोमवार दिन में अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। इसमें पीतमपुरा, पूसा, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और नजफगढ़ जैसे इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने का अनुमान है।

यूपी में कब मिलेगी गर्मी से निजात

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी अपने तेवर लगातार दिखा रही है। आलम ये है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, लोग शाम होने का इंतजार करते हैं। सिर्फ जरूरी कामों से ही घरों से निकल रहे हैं। दोपहर के समय बाजार सुनसान दिख रहे हैं। आम आदमी गर्मी की तपिश कम होने के बाद ही घर से बाहर कदम रख रहे हैं। गर्मी ने यूपी के सभी जिलों में हाहाकार मचा रखा है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिन और ऐसे ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Weather मौसम विभाग के अनुसार अभी लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले चार से पांच दिनों तक ऐसे ही गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं तराई बेल्ट में 14, 15 जून को बारिश के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगर कहीं बारिश होती है तो वो सिर्फ मामूली हो सकती है।

Weather report दिल्ली में बदलेगी मौसम की फिजा, जानिए imd ने क्या दिया है अलर्ट Weather report दिल्ली में बदलेगी मौसम की फिजा, जानिए imd ने क्या दिया है अलर्ट Weather report दिल्ली में बदलेगी मौसम की फिजा, जानिए imd ने क्या दिया है अलर्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News