CLOSE AD
-Advertisement-

संसद के शीतकालीन सत्र में हर बिल पर सार्थक चर्चा की जरूरत: अनुप्रिया पटेल

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 30 नवंबर (khabarwala24)। संसद के शीतकालीन सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी प्राथमिकताएं और मुद्दे सरकार के सामने रखे। बैठक के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार संसद का शीतकालीन सत्र कुल 15 दिनों तक चलेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लगभग सभी दलों के नेता शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सभी पार्टियों ने अपने-अपने मुद्दों को स्पष्ट रूप से रखा और सरकार ने भी उन्हें गंभीरता से सुना। संसद के शीतकालीन सत्र में हर बिल पर सार्थक चर्चा की जरूरत है।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस बार सरकार ने 13 बिल फाइनल किए हैं, जिन्हें इस सत्र में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सभी दलों से अपील है कि सदन में हर बिल पर व्यापक चर्चा हो और समय रहते पारित किए जाएं, ताकि जनहित से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ सकें। उन्होंने सभी सांसदों से रचनात्मक संवाद और सदन की गरिमा बनाए रखने की भी अपील की।

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, जो 19 दिसंबर तक चलेगा। सरकार और विपक्ष—दोनों की ओर से इस सत्र को अहम माना जा रहा है, क्योंकि कई संवेदनशील और जनहितकारी बिल एजेंडे का हिस्सा हैं।

- Advertisement -

वहीं, संसद के शीतकालीन सत्र से पहले भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि संसद सत्र के दौरान कुछ महत्वपूर्ण विधेयक लाए जाएंगे और सदन अपनी संसदीय परंपराओं के अनुरूप कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विपक्ष जनता से जुड़े रचनात्मक मुद्दे उठाएगा, सरकार की सकारात्मक आलोचना करेगा, और संसदीय समय का सदुपयोग करेगा ताकि लोगों के हित में बेहतर काम हो सके।

संसद के शीतकालीन सत्र पर भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि हर कोई चाहता है कि सदन सुचारू रूप से चले। विपक्ष को लोकतांत्रिक शिष्टाचार बनाए रखना चाहिए और स्वस्थ चर्चा में भाग लेना चाहिए।

वहीं, कांग्रेस नेता तरुण गोगाई ने सोशल म‍ीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर एक पोस्‍ट में लिखा कि संसद का शीतकालीन सत्र सिर्फ 19 दिन का है, जिसमें सिर्फ 15 दिन ही चर्चा हो पाएगी। शायद यह सबसे छोटा सत्र होगा, मगर हम चाहते हैं कि इस सत्र में देश के मुख्य मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

Breaking News