जम्मू पुलिस ने 3 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट की दाखिल

श्रीनगर, 30 जनवरी (khabarwala24)। जम्मू पुलिस ने एक बड़े धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इनमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल है। आरोपियों पर हैदराबाद के एक बिजनेसमैन को नकली कश्मीर ब्लू नीलम बेचने के बहाने 3 करोड़ रुपए ठगने का आरोप है।आरोपियों में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

श्रीनगर, 30 जनवरी (khabarwala24)। जम्मू पुलिस ने एक बड़े धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इनमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल है। आरोपियों पर हैदराबाद के एक बिजनेसमैन को नकली कश्मीर ब्लू नीलम बेचने के बहाने 3 करोड़ रुपए ठगने का आरोप है।

आरोपियों में मोहम्मद रियाज (पुत्र रेहम अली, निवासी गुरदानबाला राजौरी, वर्तमान पता चिनोर जम्मू), मोहम्मद ताज खान (पुत्र हाजी जुम्मा खान, निवासी पोथा सुरनकोट पुंछ, वर्तमान पता ईस्ट एक्सटेंशन त्रिकुटा नगर जम्मू), शौकत हुसैन (पुत्र रेहम अली, निवासी गुरदानबाला राजौरी), मोहम्मद शफी (पुत्र अब्दुल्ला, निवासी गाथा भदरवाह डोडा, वर्तमान पता भटिंडी जम्मू), कुलविंदर सिंह (पुत्र बचन सिंह, निवासी कौलपुर विजयपुर सांबा, वर्तमान पता मॉडल टाउन गंग्याल जम्मू) और सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद मकबूल डुग्गा (पुत्र जी नबी, निवासी श्रीनगर, वर्तमान पता अपर थथेर बंतलाब जम्मू) शामिल हैं।

यह मामला दिसंबर 2024 में सामने आया था, जब शिकायतकर्ता मीर फिरासथ अली खान ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जांच एसडीपीओ सिटी वेस्ट डॉ. सतीश भारद्वाज और एसपी साउथ अजय शर्मा की देखरेख में चल रही थी।

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद ताज खान को जम्मू के राजा के रूप में पेश होने वाले मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर पहचाना। वह खुद को जम्मू के राजा का प्रतिनिधि बताता था और अन्य आरोपी उसके एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। वे दुर्लभ कश्मीर ब्लू नीलम बेचने का झांसा देकर लोगों से बड़ी रकम वसूलते थे।

जांच के दौरान पुलिस ने मोहम्मद ताज खान, मोहम्मद शफी और सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद मकबूल के घरों की तलाशी ली और कई नकली रत्न, जाली दस्तावेज और अन्य सामान जब्त किए। पुलिस ने शिकायतकर्ता को 62 लाख रुपए बरामद करके वापस लौटा दिए थे। जांच में यह भी पता चला कि अपराध से मिली कमाई से आरोपी ने कई संपत्तियां खरीदी थीं। पुलिस ने इन संपत्तियों को अटैच करने के लिए रेलवे कोर्ट जम्मू में सेक्शन 107 बीएनएसएस के तहत आवेदन दायर किया है।

शिकायतकर्ता ने जम्मू पुलिस की समय पर और पेशेवर जांच के लिए आभार जताया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख और पीड़ित-केंद्रित न्याय व्यवस्था को मजबूत करने का संकेत है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News