‘फिट इंडिया’ केवल एक अभियान नहीं, स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक जन आंदोलन: श्रेयसी सिंह

पटना, 15 मार्च (khabarwala24)। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि फिट इंडिया केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक जन आंदोलन है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में खेल और शारीरिक गतिविधियों को शामिल कर फिटनेस को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 15 मार्च (khabarwala24)। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि फिट इंडिया केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक जन आंदोलन है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में खेल और शारीरिक गतिविधियों को शामिल कर फिटनेस को एक आदत बनाना होगा।

मंत्री श्रेयसी सिंह स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों में फिटनेस, खेल एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में विभिन्न खेल संघों, खिलाड़ियों, फिटनेस प्रेमियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

उनका स्वागत पटना स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के केंद्र प्रभारी सोमेश्वर राव चव्हाण द्वारा बुके एवं शॉल प्रदान कर किया गया। खेल मंत्री ने सभी को दैनिक जीवन में बुनियादी फिटनेस गतिविधियों को अपनाने की अपील की और कहा कि स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि अत्यंत आवश्यक है। इस आयोजन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा सत्र से हुई, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फिट इंडिया कार्निवल के दौरान ताइक्वांडो, वुशु एवं योग खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। विभिन्न खेल संघों द्वारा सड़क पर डेमो सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मल्लखंब, जिम्नास्टिक, अत्या-पत्या, स्केटिंग, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, वुशु, सेपक टकरा, योगासन, जुम्बा एवं मिनी जिम जैसे खेलों के स्टॉल और प्रदर्शन लगाए गए।

उद्घाटन के पश्चात माननीय खेल मंत्री ने सभी खेल स्टॉल एवं डेमो सत्रों का भ्रमण किया तथा खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

–khabarwala24

एमएनपी/एएस

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News