भाजपा नेतृत्व की नजरों में बने रहने के लिए कंगना रनौत करती हैं बेतुकी बयानबाजी : कांग्रेस सांसद

नई दिल्ली, 19 मार्च (khabarwala24)। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत अभी स्मृति ईरानी की जगह लेने का प्रयास कर रही हैं।कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बात करते हुए […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 19 मार्च (khabarwala24)। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत अभी स्मृति ईरानी की जगह लेने का प्रयास कर रही हैं।

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने समाचार एजेंसी khabarwala24 से बात करते हुए कहा, “कंगना रनौत अभी स्मृति ईरानी की जगह लेने का प्रयास कर रही हैं। वे कैसे भाजपा नेतृत्व की नजर में बनी रहें, इसके लिए वे बेतुकी बयानबाजी करती हैं। मेरा कहना है कि ‘जिसके घर शीशे के होते हैं, वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते’।”

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की इजरायल को धमकी पर कांग्रेस सांसद ने कहा, “युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। भारत हमेशा से संवाद का पक्षधर रहा है। युद्ध न सिर्फ दोनों देशों के अहित में होते हैं, बल्कि अन्य संबंधित देशों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। युद्ध के दौरान धमकियां का कोई अंत नहीं होता है। इसलिए संवाद कायम होना चाहिए।”

आईपैक मामले में दखलअंदाजी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बीच कांग्रेस सांसद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बचाव किया। उन्होंने कहा, “जिस तरह भाजपा ईडी-सीबीआई जैसे संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है, तो प्रतिकार करना स्वभाविक हो जाता है। उसी क्रम में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिसे विशेषकर सरकार और सत्ताधारी दल तूल देते हैं।”

अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड की ओर से पाकिस्तान को अमेरिका के लिए बड़ा परमाणु खतरा बताए जाने पर सुखदेव भगत ने कहा, “पाकिस्तान हमेशा से आतंकवाद को संरक्षण देता रहा है। भारत शुरू से ही इस बात को दोहराता रहा है। अब अगर अमेरिका भी महसूस कर रहा है तो ये अच्छी बात है। मेरा मानना है कि जो आतंकवाद को संरक्षण दे, वह देश पूरे विश्व के लिए कभी अच्छा नहीं हो सकता है।”

वाराणसी में गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा, “धर्म व्यक्ति आस्था का विषय है। अगर किसी ने अच्छे मन से कोई भी कहीं अपना रोजा खोलता है तो उसे इतना धार्मिक रंग देने की आवश्यकता नहीं है।”

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News