अब एक काल करते ही अस्पताल पहुंचेंगी 108 एंबुलेंस

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: प्रदेश सरकार ने मरीजों की परेशानी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब निजी अस्पताल में भर्ती मरीज भी सरकारी अस्पताल पहुंचने के लिए सरकारी एंबुलेंस सेवा का लाभ ले सकेंगे। निजी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज को 108 सरकारी एंबुलेंस सेवा पर काल करनी होगी और उसे सरकारी अस्पताल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: प्रदेश सरकार ने मरीजों की परेशानी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब निजी अस्पताल में भर्ती मरीज भी सरकारी अस्पताल पहुंचने के लिए सरकारी एंबुलेंस सेवा का लाभ ले सकेंगे।

निजी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज को 108 सरकारी एंबुलेंस सेवा पर काल करनी होगी और उसे सरकारी अस्पताल का सिर्फ नाम बताना होगा। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर मरीज को भर्ती कराने का काम करेगी। यह सेवा इसी सप्ताह से शुरू होगी।

जिले में 108 सेवा की नौ एंबुलेंस संचालित हो रही है। इन एंबुलेंसों का काम सड़क हादसे में घायल होने वाले व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में पहुंचाकर उन्हें सेवा उपलब्ध कराना है। सड़क हादसे में घायल होने वाले लोगों को सरकारी अस्पताल के चिकित्सक उन्हें बेहतर उपचार कराने के लिए निजी अस्पताल में भेज देते हैं।

जिसके बाद निजी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज 108 सेवा का लाभ नहीं ले पाते। इस व्यवस्था में सुधार करने के लिए अब प्रदेश सरकार ने 108 सरकारी एंबुलेंस सेवा का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस 108 सेवा का अब लाभ निजी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज भी उठा सकेंगे।

सिर्फ 108 से ही मिलेगा लाभप्रदेश सरकार 102 और 108 नंबर की एंबुलेंस संचालित कर रही है। 102 में गर्भवती महिलाओं को घर से लेकर अस्पताल में भर्ती कराने और उन्हें घर छोड़ने तक की जिम्मेदारी है। जबकि 108 में सड़क हादसे में घायल होने पर उन्हें अस्पताल और जिले की सीमा के सरकारी अस्पताल तक रैफर कराने की जिम्मेदारी है।

अब प्रदेश सरकार के फैसले से 108 नंबर पर काल करने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती होने वाला मरीज किसी भी सरकारी अस्पताल में पहुंच पाएगा। इसके लिए मरीज को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

मात्र15 मिनट में मिलेगी एंबुलेंस

निजी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज को सिर्फ रैफर होने से 15 मिनट पहले ही 108 एंबुलेंस को फोन करना होगा। इसके बाद 108 एंबुलेंस सेवा करने वाली कंपनी 15 मिनट के भीतर ही निजी अस्पताल पहुंचकर मरीज काे सेवा प्रदान करने का काम करेगी।

इसका सबसे बड़ा फायदा निजी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज को होगा। क्योंकि निजी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज एंबुलेंस के बढ़े हुए दाम को लेकर परेशान रहते हैं। इस नई व्यवस्था से उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा और उन्हें सरकार की सेवाओं का लाभ मिल पाएगा।

क्या कहते हैं अधिकारी

अभी तक सरकारी एंबुलेंस सेवा की सुविधा सरकारी अस्पतालों के लिए ही निर्धारित की गई थी। अब निजी अस्पताल से भी मरीज को लाने के आदेश की जानकारी सभी सीएचसी प्रभारी और निजी अस्पताल से भी मरीजों को लाने के आदेश की जानकारी दी गई है। इस सेवा के शुरू होने से मरीजों को काफी राहत प्रदान होगी। सेवा का विस्तार किया गया है। – नेहाल रजा, नोडल अधिकारी 102 व 108 एंबुलेंस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News