Lower Back Pain Remedy उल्टे पैदा इंसान की लात मारना कमर की चिक के लिए कारगर, क्या कहता है मेडिकल साइंस?

Khabarwala 24 News New Delhi : Lower Back Pain Remedy यह एक देसी मान्यता है कि उल्टे पैदा हुए इंसान की लात से कमर की चिक ठीक हो जाती है। जो गांव में ज्यादा मानी जाती है। लोगों का दावा है कि इससे राहत भी मिलती है लेकिन मेडिकल साइंस का मानना कुछ और है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Lower Back Pain Remedy यह एक देसी मान्यता है कि उल्टे पैदा हुए इंसान की लात से कमर की चिक ठीक हो जाती है। जो गांव में ज्यादा मानी जाती है। लोगों का दावा है कि इससे राहत भी मिलती है लेकिन मेडिकल साइंस का मानना कुछ और है। एक बेहद दिलचस्प और वायरल मान्यता है- ‘अगर कमर की हड्डी यानी चिक चटक जाए या दर्द बहुत ज्यादा करे तो उल्टे पैदा हुए इंसान की लात मारने से ठीक हो जाती है।’ सुनने में ये मजाक जैसा लग सकता है, लेकिन गांव-देहात में लोग इसे आज भी गंभीरता से मानते हैं। आइए जानते हैं इस दावे की हकीकत और फैक्ट…

उल्टा पैदा होने वाला (Lower Back Pain Remedy)

‘उल्टे पैदा होना; का मतलब होता है ब्रीच डिलीवरी (Breech Delivery) यानी बच्चा सिर के बजाय पैरों के बल पैदा होता है। यह एक मेडिकल कंडीशन है। इसका शरीर की ताकत या किसी अलौकिक शक्ति से लेना-देना नहीं होता है।

कमर की चिक क्या है (Lower Back Pain Remedy)

कमर की चिक खिसकने को मेडिकल टर्म में Slip Disc या Herniated Disc कहा जाता है। इसमें रीढ़ की हड्डी के बीच की कुशननुमा डिस्क अपनी जगह से हट जाती है, जिससे कमर या पैर में तेज दर्द होता है।

लात से जुड़ी मान्यता (Lower Back Pain Remedy)

एक्सपर्ट्स के अनुसार, पुराने जमाने में जब MRI या फिजियोथेरेपी जैसी चीजें नहीं थीं। तब लोग घरेलू इलाज किया करते थे। किसी के लात मारने से झटका लगने पर डिस्क थोड़ी अपनी जगह आ भी सकती थी। लोगों ने इसे ‘उल्टे जन्मे इंसान की ताकत’ से जोड़ लिया और यह देसी जुगाड़ वाला मिथक बन गया।

क्या कहता है साइंस (Lower Back Pain Remedy)

साइंस के अनुसार, किसी भी तरह की लात या झटका देना कमर की Slip Disc को ठीक करने का उपाय नहीं है, बल्कि इससे स्थिति और बिगड़ सकती है। यह रीढ़ की हड्डी या नसों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है।

इसका इलाज क्या है (Lower Back Pain Remedy)

कमर की चिक को ठीक करने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है। इसके लिए फिजियोथेरेपी, हल्की एक्सरसाइज, पेन रिलीफ मेडिसिन और गंभीर केस में सर्जरी की मदद ली जाती है। इससे मरीज को आराम पहुंचाया जाता है।

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News