Hapur News रंजिश में अधिवक्ता के मुंशी की पीट-पीटकर हत्या, मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर चौधरी में पिछले कई दिनों से चल रहे आपसी विवाद और रंजिश ने शुक्रवार को खूनी रूप ले लिया। दबंगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिवक्ता के मुंशी ने मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर चौधरी में पिछले कई दिनों से चल रहे आपसी विवाद और रंजिश ने शुक्रवार को खूनी रूप ले लिया। दबंगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिवक्ता के मुंशी ने मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मुंशी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) और कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

अंडा फैक्टरी के पास घेरकर किया जानलेवा हमला (Hapur News)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहपुर चौधरी गांव निवासी महकर सिंह (उम्र लगभग 52 वर्ष) गाजियाबाद में एक अधिवक्ता के पास मुंशी के रूप में कार्य करते थे। पिछले कुछ दिनों से पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों के साथ उनका गाली-गलौज और कहासुनी को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार की शाम महकर सिंह जब काम से लौट रहे थे, तभी गांव स्थित अंडा फैक्टरी के पास पूर्व से घात लगाए बैठे दबंगों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उन्हें लहूलुहान हालत में मरणासन्न छोड़कर मौके से फरार हो गए।

Hapur news----
Hapur news—-

मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत (Hapur News)

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने लहूलुहान अवस्था में पड़े महकर सिंह को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ के उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में जीवन और मौत से जूझते हुए महकर सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात, आरोपियों की तलाश शुरू (Hapur News)

वारदात के बाद गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सीओ राहुल यादव एवं कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट भारी  पुलिस बल के साथ शाहपुर चौधरी गांव पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News