kidney problem किडनी की युवाओं में क्यों बढ़ रही हैं समस्याएं? कैसे करें देखभाल

Khabarwala 24 News New Delhi: kidney problem बड़ी संख्या में इन दिनों लोग किडनी में पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं और खासतौर से युवाओं में यह दिक्कत ज्यादा बढ़ रही है। कई बार इसके लक्षण पता नहीं चल पाते हैं और परेशानी ज्यादा बढ़ती है, जो आगे चलकर गंभीर बीमारियों का शिकार बना […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: kidney problem बड़ी संख्या में इन दिनों लोग किडनी में पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं और खासतौर से युवाओं में यह दिक्कत ज्यादा बढ़ रही है। कई बार इसके लक्षण पता नहीं चल पाते हैं और परेशानी ज्यादा बढ़ती है, जो आगे चलकर गंभीर बीमारियों का शिकार बना देती है। युवाओं में किडनी की समस्याएं उनके खाने-पीने के तरीके और जीवनशैली में बदलाव की वजह से हो रहे हैं। ज्यादा तला-भुना, जंक फूड और भरपूर पानी न पीने के कारण ये समस्या होती है।

किडनी पर करती हैं असर (kidney problem)

इसके अलावा डाइट में नमक और तेल का सेवन बढ़ रहा है और आपके बैठने की आदत, तनाव और अल्कोहल या धूम्रपान जैसी बुरी आदतें भी किडनी पर असर करती हैं। इन्हीं आदतों की वजह से युवाओं में किडनी समस्याएं बढ़ रही हैं।किडनी में पथरी जिसे गुर्दे की पथरी के रूप में भी जाना जाता है।

ये मिनरल्स और सॉल्ट का कठोर जमाव है, जो किडनी या यूरिन के रास्ते बनता है। ये पत्थर साइज में अलग-अलग हो सकते हैं, रेत के दाने जितने छोटे से लेकर गोल्फ बॉल जितने बड़े तक भी हो सकते हैं।

ये कुछ कारण बताए गए हैं (kidney problem)

डाइट से जुड़ी आदतें (kidney problem)

खराब डाइट जैसे कि ज्यादा मात्रा में सोडियम, चीनी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन, किडनी की पथरी के खतरे को बढ़ा सकता है। पालक, नट्स और चॉकलेट जैसे ऑक्सालेट फूड का ज्यादा सेवन भी खतरनाक हो सकता है।

पानी की कमी होना (kidney problem)

भरपूर पानी न पीने से भी यूरिन गाढ़ा हो सकता है, जिससे पथरी बनना आसान हो जाता है। पूरे दिन खूब सारा पानी पिएं और इस समस्या को रोकने में मदद मिल सकती है।

मोटापा (kidney problem)

मोटापा कैल्शियम और पथरी बनाने में शामिल अन्य पदार्थों के मेटाबॉलिज्म को बदल सकता है। डाइट और व्यायाम से हेल्दी वेट बनाए रखने से इस जोखिम को कम किया जा सकता है।

बदलती जीवन शैली (kidney problem)

शारीरिक एक्टिविटी की कमी मोटापे से जुड़ी है और किडनी की पथरी का खतरा पैदा कर सकती है। रोजाना व्यायाम न केवल स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करता है बल्कि किडनी के ओवर ऑल हेल्थ को भी बढ़ावा देता है।

एनवायरमेंटल फैक्टर (kidney problem)

प्रदूषण और पर्यावरण भी किडनी की पथरी के मामलों को बढ़ाता है। कुछ केमिकल और खराब पानी भी प्रभावित कर सकते हैं, जिससे कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पदार्थों का लेवल बढ़ता है, जो पथरी का खतरा बढ़ाते हैं।

आहार पैटर्न में बदलाव (kidney problem)

फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड की बढ़ता सेवन भी एक तरह से किडनी से जुड़ा होता है। इन बदलावों में अक्सर अनहेल्दी फैट, सोडियम और शुगर का ज्यादा सेवन शामिल होता है, जो किडनी में पथरी बनने का कारण बन सकता है।

ऑक्सालेट का सेवन बढ़ना (kidney problem)

कीटो आहार और कुछ वेज डाइट जैसे हाई ऑक्सालेट पदार्थों की बढ़ती मांग, किडनी की पथरी के मामलों को बढ़ावा देती है।

तनाव (kidney problem)

तनाव भीू किडनी की समस्या को बढ़ा सकता है, क्योंकि खराब डाइट, डिहाइड्रेशन और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की आदतें किडनी की पथरी के खतरे को बढ़ाते हैं। तनाव को मैनेज करने के लिए आप ध्यान और नियमित योग करके इस समस्या को कम कर सकते हैं। इसके अलावा समय-समय पर मेडिकल जांच काफी हद तक किडनी की समस्या को दूर करने में मदद करती हैं।

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। Khabarwala 24 News की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News