कोरोना: माकड्रिल की तैयारी में जुटे स्वास्थ्य विभाग के अफसर

खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : कोरोना को लेकर अलर्ट जारी होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। 27 दिसंबर को होने वाली माक ड्रिल की तैयारी तेज कर दी गई है। कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन के लिए मारा मारी मची तो शासन का पूरा ध्यान आक्सीजन प्लांट पर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : कोरोना को लेकर अलर्ट जारी होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। 27 दिसंबर को होने वाली माक ड्रिल की तैयारी तेज कर दी गई है।

कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन के लिए मारा मारी मची तो शासन का पूरा ध्यान आक्सीजन प्लांट पर रहा। वेंटिलेटरों की संख्या भी बढ़ाई गई। कोरोना की स्थिति सामान्य हुई तो उपकरण धूल फांकने लगे। चीन व अन्य देशों में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए फिर से अलर्ट जारी कर दिया गया।

केंद्र सरकार के निर्देश पर 27 दिसंबर को माकड्रिल कराई जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने तैयारी तेज कर दी है। जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटरों की जांच कराई जा रही है।

100 बैड के अस्पताल को किया क्रियाशील

दस्तोई रोड पर स्थित 100 बैड के जिला अस्पातल को क्रियाशील कर दिया गया। इसके अलावा जिले के अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बने अस्पताल को भी अलर्ट किया गया है। अगर कहीं कोई कमी है तो उसे दूर किया जा रहा है।

क्या कहते हैं सीएमओ

आक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटरों की समय समय पर जांच होती रहती है। सभी उपकरणों को पूरी तरह दुरुस्त कराकर सुचारू कराया जा रहा है। 27 दिसंबर को होने वाली माकड्रिल को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News