शाहरुख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर जारी

खबरवाला 24 न्यूज : यशराज फिल्म्स ने मंगलवार को बहुप्रतीक्षित फिल्म पठान का ट्रेलर जारी किया। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। शाहरुख खान आखिरी बार वर्ष 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज : यशराज फिल्म्स ने मंगलवार को बहुप्रतीक्षित फिल्म पठान का ट्रेलर जारी किया। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। शाहरुख खान आखिरी बार वर्ष 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी नजर आएंगे। यह 2023 की पहली बड़ी रिलीज होगी जो 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म का दो मिनट 34 सेकंड का ट्रेलर मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा किया गया। ट्रेलर में डिंपल कपाड़िया के चरित्र को ‘‘ अब पठान के वनवास का टाइम खत्म हुआ” कहते सुना जा सकता है।

शाहरुख खान फिल्म में एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में उन्हें ‘‘पार्टी पठान के घर रखोगे, तो मेहमान नवाज़ी के लिए पठान तो आएगा और पटाखे भी लाएगा” कहते सुना जा सकता है। फिल्म में अभिनेता सलमान खान भी अतिथि भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु तीनों भाषा में रिलीज होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News