Kangana Ranaut Superstar Actress इस उम्र में छोड़ दिया था घर, फुटपाथ पर गुजारी रातें, फिर ऐसे बनीं सुपरस्टार की सबको पीछे छोड़ दिया

Khabarwala 24 News New Delhi : Kangana Ranaut Superstar Actress एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कलाकार कई सालों तक अपनी किस्मत आजमाते हैं। जहां किसी को सक्सेस मिल जाती है तो वहीं कुछ लोग स्ट्रगल करते रह जाते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने खूब स्ट्रगल करके अपनी अलग पहचान बनाई है और अब एक सुपरस्टार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Kangana Ranaut Superstar Actress एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कलाकार कई सालों तक अपनी किस्मत आजमाते हैं। जहां किसी को सक्सेस मिल जाती है तो वहीं कुछ लोग स्ट्रगल करते रह जाते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने खूब स्ट्रगल करके अपनी अलग पहचान बनाई है और अब एक सुपरस्टार बन चुकी हैं। जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं।

उन्होंने अपने स्ट्रगल के शुरुआती दिनों में फुटपाथ पर सोकर रात गुजारी हैं लेकिन बाद में कई 100 करोड़ी फिल्में भी दी। जीहां अपनी शानदार एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि कंगना रनौत हैं। एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए 15 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था।

15 साल की उम्र में छोड़ा घर (Kangana Ranaut Superstar Actress)

कंगना रनौत ने 15 साल की उम्र में अपने एक्ट्रेस बनने के सपने को पूरा करने के लिए घर छोड़ दिया था। उनके पिता स्ट्रगल के दौरान उनका सपोर्ट नहीं करते थे लेकिन कंगना बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के सपने के पीछे डटी रहीं और सक्सेसफुल हुईं। स्ट्रगल के शुरुआती दिनों में कंगना फुटपाथ पर सोती थी क्योंकि उसके पास अपना घर नहीं था और वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ट्रैवल करती थीं।

इस फिल्म से किया डेब्यू (Kangana Ranaut Superstar Actress)

कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘मेरी जर्नी आसान नहीं थी। मैं मुंबई में फर्स्ट क्लास में नहीं गई। मैंने बसों, टैक्सियों और ट्रेनों में ट्रैवल किया है और यहां तक कि बहुत पैदल भी चली हूं। जब मेरे पास घर नहीं था तो मैं फुटपाथ पर सोई हूं। कंगना ने 19 साल की उम्र में फिल्म गैंगस्टर से डेब्यू किया था और पहली ही फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था।

राजनीति में कर चुकी एंट्री (Kangana Ranaut Superstar Actress)

क्रिटिक्स के साथ ऑडियन्स ने भी कंगना को बहुत पसंद किया। उसके बाद कंगना मधुर भंडारकर की फैशन में नजर आईं थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। एक्टिंग की दुनिया में अपना जलवा दिखाने के बाद कंगना रनौत ने अब राजनीति में कदम रख दिया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ा है। कंगना ने चुनाव के लिए खूब प्रचार भी किया है।

खान्स के साथ काम नहीं (Kangana Ranaut Superstar Actress)

इसके बाद से कंगना ने कई ब्लॉकबस्टर दी हैं। इतना ही नहीं उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन किया था। तनु वेड्स मनु, क्वीन, मणिकर्णिका जैसी कई उनकी सुपरहिट फिल्में हैं। कंगना ने एक बार बॉलीवुड के खान्स के साथ काम करने से मना कर दिया था। उन्होंने सलमान खान की बजरंगी भाईजान और सुल्तान को भी रिजेक्ट किया था।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News