Asia Cup2023: एशिया कप में शामिल हो सकते हैं यह खिलाड़ी, भारतीय टीम का ऐलान आज!

Asia Cup2023 Khabarwala 24 News New Delhi: एशिया कप का आगाज 30 अगस्त को होगा। पहला मैच ही नेपाल और पाकिस्तान के बीच मुल्तान में खेला जाएगा, जबकि फाइनल 17 सितंबर को भेजा जाएगा। भारतीय टीम आज एेलान होने की उम्मीद है। एशिया कप के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के बाद नेपाल ने भी अपनी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Asia Cup2023 Khabarwala 24 News New Delhi: एशिया कप का आगाज 30 अगस्त को होगा। पहला मैच ही नेपाल और पाकिस्तान के बीच मुल्तान में खेला जाएगा, जबकि फाइनल 17 सितंबर को भेजा जाएगा। भारतीय टीम आज एेलान होने की उम्मीद है।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के बाद नेपाल ने भी अपनी टीम की घोषणा कर दी है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी आज (15 अगस्त) को अपनी टीम की घोषणा कर सकता है। टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में ही रहने वाली है।

2 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

इस बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर एशिया कप होना है। एशिया कप के मेजबान पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच होंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा । इसके बाद भारतीय दूसरा ग्रुप मैच नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को खेलेगी। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप-ए में हैं। अगर भारतीय टीम फाइनल तक का सफर तय करती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेले जाएंगे। इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में हो रहा है। ऐसे में इतने मैच खेलना वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम के लिए अच्छा ही होगा।

Asia cup2023: एशिया कप में शामिल हो सकते हैं यह खिलाड़ी, भारतीय टीम का ऐलान आज!

एशिया कप: दोनों ग्रुप इस प्रकार हैं

ग्रुप-A: भारत, पाकिस्तान और नेपाल.
ग्रुप-B: श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान

ऐसा होगा गेंदबाजी कॉम्बिनेशन

फास्ट बॉलिंग यूनिट में चार स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों को शामिल किया जा सकता है। जसप्रीत बुमराह इंजरी से उबर चुके हैं और उनकी स्क्वॉड में जगह पक्की है। जबकि मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम लेने के बाद एशिया कप में अहम जिम्मेदारी निबा सकते हैं। वहीं शार्दुल ठाकुर को चौथे तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा पर तवज्जो दी जा सकती है। विशेषज्ञ स्पिनर्स के तौर पर चाइनामैन कुलदीप यादव और लेगी युजवेंद्र चहल को मौका मिल सकता है। वैसे भी एशियाई परिस्थितियों में स्पिनर्स की भूमिका काफी अहम रह सकती है।

मिल सकता है अक्षर पटेल को भी मौका

उप-कप्तान हार्दिक पंड्या की भूमिका एशिया कप में काफी अहम होने वाली है। हार्दिक बल्ले से तो शानदार खेल दिखाना चाहेंगे। वहीं गेंदबाजी में भी भारतीय फैन्स को इस स्टार खिलाड़ी से दमदार खेल की उम्मीद रहेगी। रवींद्र जडेजा के साथ-साथ अक्षर पटेल को भी बतौर ऑलराउंडर भारतीय टीम में जगह मिल सकती है। अक्षर गेंद के साथ ही कई मौकों पर बल्ले से भी अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं।

Add1
Add1

भारत की संभावित 17 सदस्यीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल.

टीम इंडिया का रहा है एशिया कप में दबदबा

एशिया कप में हमेशा ही भारतीय टीम का दबदबा रहा है। अब तक के इतिहास में एशिया कप के 15 सीजन हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार खिताब जीता है.। जबकि श्रीलंका दूसरे नंबर पर है, जो 6 बार चैम्पियन रही है। पाकिस्तान दो ही बार खिताब अपने नाम कर सकी।

एशिया कप का शेड्यूल:

30 अगस्त: पाकिस्तान VS नेपाल – मुल्तान
31 अगस्त: बांग्लादेश VS श्रीलंका – कैंडी
2 सितंबर: भारत VS पाकिस्तान – कैंडी
3 सितंबर: बांग्लादेश VS अफगानिस्तान – लाहौर
4 सितंबर: भारत VS नेपाल – कैंडी
5 सितंबर: श्रीलंका VS अफगानिस्तान – लाहौर

सुपर-4 स्टेज का शेड्यूल

6 सितंबर: A1 VS B2 – लाहौर
9 सितंबर B1 VS B2 – कोलंबो ( श्रीलंका VS बांग्लादेश हो सकता है)
10 सितंबर: A1 VS A2- कोलंबो (भारत VS पाकिस्तान हो सकता है)
12 सितंबर: A2 VS B1 – कोलंबो
14 सितंबर:A1 VS B1 – कोलंबो
15 सितंबर: A2 VS-B2 कोलंबो
17 सितंबर: फाइनल – कोलंबो

Asia cup2023: एशिया कप में शामिल हो सकते हैं यह खिलाड़ी, भारतीय टीम का ऐलान आज! Asia cup2023: एशिया कप में शामिल हो सकते हैं यह खिलाड़ी, भारतीय टीम का ऐलान आज! Asia cup2023: एशिया कप में शामिल हो सकते हैं यह खिलाड़ी, भारतीय टीम का ऐलान आज! Asia cup2023: एशिया कप में शामिल हो सकते हैं यह खिलाड़ी, भारतीय टीम का ऐलान आज! Asia cup2023: एशिया कप में शामिल हो सकते हैं यह खिलाड़ी, भारतीय टीम का ऐलान आज!

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News