cyber crime:अधिवक्ता को झांसे में लेकर डेबिट कार्ड बदला, खाते से 44295 रुपये निकाले

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ (Cyber Crime) : कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचे अधिवक्ता को झांसे में लेकर तीन लोगों ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया और 44295 रुपये निकाल लिए। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ (Cyber Crime) : कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचे अधिवक्ता को झांसे में लेकर तीन लोगों ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया और 44295 रुपये निकाल लिए। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव कस्तला कासमाबाद निवासी अधिवक्ता धर्मवीर सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके पुत्र अभिषेक तोमर का बचत खाता इंडियन बैंक की शाखा निजामपुर में है। कुछ दिन पहले उन्होंने पुत्र के डेबिट कार्ड से रेलवे रोड स्थित इंडियन बैंक के एटीएम से दस हजार रुपये निकाले थे। इस दौरान वहां पहुंचे तीन युवकों ने उन्हें झांसे में लेकर डेबिट कार्ड बदल दिया। आरोपियों ने डेबिट कार्ड से 44295 रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी मोबाइल फोन पर रुपये निकाले जाने का मैसेज मिलने के बाद हुई।

पुलिस ने शुरू की जांच

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदम दर्ज किया है। एटीएम की सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News