Surya Shukra Yuti 2024 दैत्य गुरु शुक्र और ग्रहों के राजा का होगा मिलन, इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत

Khabarwala 24 News New Delhi: Surya Shukra Yuti 2024 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह का राजा सूर्य देव और दैत्य गुरु शुक्र को कहा जाता है। माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है वह व्यक्ति राजा जैसा सुख प्राप्त करता है। वहीं शुक्र देव को भी धन-वैभव, […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Surya Shukra Yuti 2024 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह का राजा सूर्य देव और दैत्य गुरु शुक्र को कहा जाता है। माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है वह व्यक्ति राजा जैसा सुख प्राप्त करता है। वहीं शुक्र देव को भी धन-वैभव, ऐश्वर्य और सुख के कारक ग्रह माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है वह अपने जीवन में सारे भौतिक सुख प्राप्त कर लेते हैं। यदि ग्रहों के राजा सूर्य और धन, वैभव और सुख के कारक ग्रह का आपस में मिलन होता है तो गजब का शुभ प्रभाव देखने को मिलता है।

सूर्य का गोचर (Surya Shukra Yuti 2024)

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य इस समय मेष राशि में विराजमान हैं, लेकिन कुछ दिन बाद यानी 14 मई 2024 दिन मंगलवार को सूर्य देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि में प्रवेश करते ही सूर्य देव का प्रभाव बढ़ जाएगा।

- Advertisement -

शुक्र का गोचर (Surya Shukra Yuti 2024)

धन, वैभव और भौतिक सुख के कारक ग्रह शुक्र देव भी इस समय मेष राशि में विराजमान हैं, लेकिन मई के मध्य में शुक्र देव भी वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यानी शुक्र देव का राशि परिवर्तन 19 मई को होने वाली है। वृषभ राशि में पहले से सूर्य देव मौजूद रहेंगे। अब 19 मई को वृषभ राशि में सूर्य और शुक्र की युति हो जाएगी। इसका प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक पड़ेगा। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सूर्य और शुक्र की युति से मालामाल होंगी ये राशियां (Surya Shukra Yuti 2024)

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि में दैत्य गुरु शुक्र और ग्रहों के राजा का मिलन होने से वृषभ, कर्क, सिंह, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों को अचल धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। आय में भी वृद्धि होने की संभावना बन रही है। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी साथ ही किसी भी कार्य में जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News