पटना, 1 सितंबर (khabarwala24)। इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का समापन पटना में एक विशाल पैदल मार्च के साथ होने जा रहा है। इसमें गठबंधन के बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। इस मार्च में शामिल होने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पटना पहुंच गए हैं।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी इस समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवास से गांधी मैदान रवाना हो गए।
इस क्रम में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा का असली चेहरा बिहार और देशभर में उजागर हो चुका है। जिस प्रकार से इन लोगों ने वोट की चोरी कराई है, उसे लोग जान गए हैं। इस बार बिहार की जनता खूंटा ठोंककर इन्हें बिहार से भगाने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि बिहार से पूरे देश में यह संदेश जाएगा। लोकतंत्र और संविधान को जो समाप्त करना चाहते हैं, उन्हें देशभर में करारा जवाब मिलेगा।
उन्होंने वोटर अधिकार यात्रा को पूरी तरह सफल बताते हुए कहा कि जिस भी जिले में यह यात्रा गई, वहां जनसैलाब देखने को मिला। लोगों का पूरा समर्थन मिला, बिहार के लोगों का आशीर्वाद मिला। उन्होंने इस समर्थन के लिए लोगों का आभार जताया।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा ने करीब 1,300 किलोमीटर का सफर तय किया। इस दौरान 25 जिलों और 110 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया गया।
इस यात्रा के दौरान विपक्ष के नेता भी शामिल होते रहे। इस यात्रा का समापन पटना में होना है, जिसमें शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता पटना पहुंच गए हैं।
उल्लेखनीय है कि 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई यह यात्रा एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने के कथित प्रयासों के खिलाफ थी।
दूसरी तरफ, भाजपा इस यात्रा को घुसपैठिया बचाओ यात्रा बता रही है।
एमएनपी/एबीएम
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










