Crime News: सर्वोदय कालोनी में किशोरी का मिला शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू

Khabarwala 24 News Hapur: Crime News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड पर सर्वोदय कालोनी की नाली के पास एक किशोरी का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मृतका की काफी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्या है मामला जानकारी के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Crime News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड पर सर्वोदय कालोनी की नाली के पास एक किशोरी का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मृतका की काफी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह गढ़ रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बराबर में स्थित मोहल्ला सर्वोदय कालोनी में एक किशारी का लोगों ने शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। हर कोई यहीं जानने की प्रयास कर रहा था कि आखिर किशोरी का शव यहां कैसे आ गया। लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। देहात पुलिस का कहना है कि मृतका की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतका काफी दिनों से आसपास के क्षेत्र में घूम रही थी और वह मानसिक रूप से पीड़ित थी। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टामार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News