Hapur News उद्योगपति के घर डकैती डालने वाला 50 हजारी इनामी मोहित गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक बड़े उद्योगपति के घर हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक बड़े उद्योगपति के घर हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए शातिर अपराधी के कब्जे से डकैती की रकम में से 1.92 लाख रुपये नकद, एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब पुलिस गिरोह के एक अन्य फरार सदस्य की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर पड़ी थी डकैती (Hapur News)

यह पूरा मामला जनपद के प्रतिष्ठित उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के आवास से जुड़ा है। बीती 1 जून को चार नकाबपोश और हथियारबंद बदमाशों ने उनके घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था। बदमाशों ने असलहों के बल पर परिजनों को डरा-धमकाकर सवा किलो सोने-चांदी के आभूषण, भारी मात्रा में नगदी, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस वारदात के बाद से ही जिले की पुलिस और एसओजी की टीमें अलर्ट पर थीं।

मुठभेड़ में पकड़ा गया था सस्पेंडेड सिपाही (Hapur News)

इससे पहले, हापुड़ देहात थाना प्रभारी पारस मलिक और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने सुल्तानपुर रोड पर एक बड़ी मुठभेड़ के बाद गिरोह के पांच सदस्यों को दबोचा था, जिनमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए थे। चौंकाने वाली बात यह थी कि पकड़े गए अपराधियों में उत्तर प्रदेश पुलिस का एक सस्पेंडेड सिपाही विक्की गौतम भी मुख्य रूप से शामिल था। पुलिस ने इनके पास से करोड़ों रुपये के जेवरात, 24 लाख रुपये कैश, 10 चांदी के सिक्के, चार तमंचे और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइकें बरामद की थीं।

ततारपुर गोल चक्कर के पास से हुई इनामी की गिरफ्तारी (Hapur News)

सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह के दो सदस्य फरार चल रहे थे, जिन पर डीआईजी (DIG) कलानिधि नैथानी द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को मुखबिर के जरिए सटीक सूचना मिली कि इनामी बदमाश क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पारस मलिक की टीम ने घेराबंदी कर ततारपुर गोल चक्कर के पास से मुरादाबाद निवासी मोहित को गिरफ्तार कर लिया।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur News)

अधिकारियों के मुताबिक, इस गिरोह का एक और सदस्य श्याम (निवासी रुद्रपुर, उत्तराखंड) अभी भी फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं, और उसे भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News