Railway News रेलवे मालगोदाम का 2.72 करोड़ से होगा सुधार, मुख्यालय से प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Khabarwala 24 News Hapur:  Railway News हापुड़ रेलवे स्टेशन के साथ ही रेलवे माल गोदाम का पुनर्निर्माण कराकर जल्द ही माल गोदाम की दशा बेहतर की जाएगी। प्लेटफार्म, शेड, सड़क सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। 2.72 करोड़ रुपये की लागत से मालगोदाम का […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur:  Railway News हापुड़ रेलवे स्टेशन के साथ ही रेलवे माल गोदाम का पुनर्निर्माण कराकर जल्द ही माल गोदाम की दशा बेहतर की जाएगी। प्लेटफार्म, शेड, सड़क सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। 2.72 करोड़ रुपये की लागत से मालगोदाम का जीर्णोद्धार कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू होन वाली है।

मुख्यालय को भेजा था प्रस्ताव (Railway News)

हापुड़ रेलवे स्टेशन के निकट स्थित रेलवे माल गोदाम में दूसरे राज्यों से मालगाड़ी द्वारा सीमेंट, गेहूं, यूरिया सहित उत्पादक इकाइयों का माल उतरता है। लेकिन माल गोदाम की स्थिति बेहत दयनीय है। प्लेटफार्म और सड़क जर्जर को चुकी है, जिससे माल के आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही शेड की स्थिति भी खराब है। रेलवे विभाग अपनी आय बढ़ाने के लिए माल परिवहन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है।

व्यापारियों को सहूलियत देने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यालय ने माल गोदाम की दशा सुधारने का निर्णय लिया है। करीब छह माह पूर्व स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने माल गोदाम के जीर्णोदार का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था। जिसे मुख्यालय द्वारा हरी झंडी दे दी गई है।

अफसर, कर्मचारियों के बनेंगे कार्यालय (Railway News)

इसमें मालगोदाम के जर्जर प्लेटफार्म की दशा सुधारने, मालगोदाम शेड बनाने, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए कार्यालय का निर्माण कराने और प्रकाश व्यवस्था व सड़क की स्थिति सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे।

क्या कहते हैं रेलवे के अधिकारी

कार्य निरीक्षक वीके त्यागी ने बताया कि मालगोदाम के जीणर्णोद्धार के लिए रेलवे मुख्यालय को भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए मुख्यालय से 2.72 करोड़ रुपये भी स्वीकृत कर दिए गए हैं, जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। टेंडर ज प्रक्रिया पूर्ण होते की कार्य की शुरूआत कर दी जाएगी।

Railway news रेलवे मालगोदाम का 2. 72 करोड़ से होगा सुधार, मुख्यालय से प्रस्ताव को मिली मंजूरी Railway news रेलवे मालगोदाम का 2. 72 करोड़ से होगा सुधार, मुख्यालय से प्रस्ताव को मिली मंजूरी Railway news रेलवे मालगोदाम का 2. 72 करोड़ से होगा सुधार, मुख्यालय से प्रस्ताव को मिली मंजूरी Railway news रेलवे मालगोदाम का 2. 72 करोड़ से होगा सुधार, मुख्यालय से प्रस्ताव को मिली मंजूरी Railway news रेलवे मालगोदाम का 2. 72 करोड़ से होगा सुधार, मुख्यालय से प्रस्ताव को मिली मंजूरी Railway news रेलवे मालगोदाम का 2. 72 करोड़ से होगा सुधार, मुख्यालय से प्रस्ताव को मिली मंजूरी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News