Khabarwala24 Lucknow News: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार अगले छह महीनों के भीतर 1 लाख से अधिक नौजवानों को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां देने जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि आने वाले समय में हर हफ्ते अलग-अलग चरणों में युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से मुख्यमंत्री का बड़ा संदेश (Lucknow News)
राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक भव्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने प्रदेश भर के अभ्यर्थियों को यह भरोसा दिलाया।
मंच से युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आप तारीख नोट कर लीजिए, आने वाले 6 महीनों के अंदर 1 लाख युवाओं को अलग-अलग विभागों में सरकारी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। यह प्रक्रिया अब हर सप्ताह चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगी।”
अगले 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे… pic.twitter.com/w1Zi3q0jEU
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 25, 2026
9 लाख 30 हजार से ज्यादा युवाओं को मिल चुकी है नौकरी (Lucknow News)
राज्य सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने आंकड़े पेश किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 9 लाख 30 हजार से अधिक युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार की किसी भी भर्ती प्रक्रिया की शुचिता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता और हर योग्य अभ्यर्थी को बिना किसी सिफारिश के उसका हक मिला है।
पूर्ववर्ती सपा सरकार पर साधा निशाना (Lucknow News)
2017 से पहले की स्थिति की तुलना करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जब भी किसी भर्ती का विज्ञापन निकलता था, तो चाचा-भतीजे की जोड़ी और ‘महाभारत का खानदान’ प्रदेश भर में वसूली के लिए निकल पड़ता था।
उस दौर में युवाओं का भविष्य दांव पर रहता था, भर्तियां अटकती थीं और अंत में कोर्ट को स्टे लगाना पड़ता था। सीएम ने कहा कि तब गड़बड़ी युवाओं की नहीं, बल्कि आयोगों और बोर्डों में बैठे भ्रष्ट तंत्र और नेताओं की हुआ करती थी, जिसे हमारी सरकार ने पूरी तरह खत्म कर दिया है।
नकल माफिया और उनके आकाओं पर कसेगा शिकंजा (Lucknow News)
अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी नीति को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पूरी ताकत से लागू है।
उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि सरकार न केवल नकल माफिया की कमर तोड़ेगी, बल्कि सरकारी और प्रशासनिक संस्थानों में बैठकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले तत्वों और उनके आकाओं को भी पाताल से खोजकर सख्त सजा देगी।
‘डबल इंजन’ सरकार का दिख रहा असर (Lucknow News)
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब योग्यतम अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी भेदभाव और रिश्वत के होता है, तो उनकी ऊर्जा और क्षमता का सीधा फायदा पूरे राज्य के विकास को मिलता है।
बीते साढ़े नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने जो रफ्तार पकड़ी है, उसमें पारदर्शिता से हुई ये भर्तियां सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। सरकार भविष्य में भी इसी निष्पक्षता और गति के साथ युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलती रहेगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










