Hapur News प्राथमिक विद्यालय अच्छेजा में डीएम कविता मीना ने किया औचक निरीक्षण , पठन-पाठन, पेयजल और मिड-डे मील की गुणवत्ता का लिया जायजा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सरकारी व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखने और प्राथमिक शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी (DM) कविता मीना ने प्राथमिक विद्यालय अच्छेजा का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के अचानक विद्यालय पहुंचने से स्कूल प्रशासन और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सरकारी व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखने और प्राथमिक शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी (DM) कविता मीना ने प्राथमिक विद्यालय अच्छेजा का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के अचानक विद्यालय पहुंचने से स्कूल प्रशासन और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं, शिक्षण कार्य और छात्र-शिक्षक उपस्थिति का गहनता से जायजा लिया।

कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से किए सवाल-जवाब (Hapur News)

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी सीधे कक्षाओं में पहुंचीं और वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से पठन-पाठन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से पाठ्यक्रम और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल-जवाब किए, जिससे शिक्षण स्तर का आकलन किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षक उपस्थिति पंजिका और बच्चों की दैनिक उपस्थिति का मिलान किया तथा शिक्षकों को पढ़ाई का माहौल बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

Hapur news-
Hapur news-

मध्यान्ह भोजन का मैन्यू न होने पर लगाई फटकार (Hapur News )

जिलाधिकारी विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और शौचालयों की स्थिति जांचने के साथ ही डीएम ने मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता को भी परखा। निरीक्षण के दौरान भोजन का निर्धारित मैन्यू बोर्ड पर प्रदर्शित न होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि बच्चों को शासन के तय मानकों के अनुसार समय पर गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन हर हाल में उपलब्ध कराया जाए।

Hapur news---
Hapur news—

बीएसए को दिए सख्त निर्देश (Hapur News )

यूनिफॉर्म और किताबों का हो शीघ्र वितरण मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय में सभी पात्र बच्चों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण और यूनिफॉर्म से जुड़ी प्रक्रियाओं को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कराया जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि प्राथमिक शिक्षा में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और पठन-पाठन के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News