Hapur News उद्योगपति के यहां डकैती डालने वाला डकैत श्याम मुठभेड़ में हुआ ढेर, एक हैड कांस्टेबल हुए घायल,50 हजार रुपये का इनामी था बदमाश

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हापुड़ नगर और थाना हापुड़ देहात की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश श्याम उर्फ सुंदर मारा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हापुड़ नगर और थाना हापुड़ देहात की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश श्याम उर्फ सुंदर मारा गया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ (जवाबी) फायरिंग में बदमाश को गोलियां लगीं, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।

सघन चेकिंग के दौरान घेराबंदी (Hapur News)

हापुड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की देर रात थाना कोतवाली हापुड़ नगर के प्रभारी मनीष चौहान अपनी टीम के साथ बुलंदशहर रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने भागने का प्रयास किया।

आसपास के थानों को दी सूचना (Hapur News)

पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया और कंट्रोल रूम के माध्यम से मैसेज फ्लैश किया। सूचना मिलते ही हापुड़ देहात थाना प्रभारी पारस मलिक अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीमों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बदमाश को ग्राम गोदी की तरफ जाने वाले रास्ते पर चारों तरफ से घेर लिया।

ट्यूबवेल की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग (Hapur News)

खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाश ने मोटरसाइकिल छोड़कर एक ट्यूबवेल की आड़ ले ली। उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में पुलिस के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार (गोरखपुर निवासी, बैच नंबर 138) घायल हो गए। पुलिस टीम ने अत्यंत बहादुरी का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

पिस्टल औऱ बाइक की बरामद (Hapur News)

पुलिस उसे तुरंत उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, कई जिंदा व खोखा कारतूस और एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

व्यापारी के घर डकैती का था मुख्य आरोपी (Hapur News)

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए बदमाश की पहचान श्याम पुत्र वीरेंद्र, निवासी सूरजपुर, थाना पटवाई, जनपद रामपुर के रूप में हुई है। श्याम शातिर किस्म का अपराधी था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। वह बीते 1 जून 2026 को हापुड़ देहात क्षेत्र के गिरधारीनगर में एक बड़े व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के परिवार और चौकीदार को बंधक बनाकर लूटे जाने की सनसनीखेज वारदात में वांछित था। इस संबंध में थाना हापुड़ देहात पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत था। इसके अलावा बदमाश के खिलाफ जनपद मुरादाबाद में भी डकैती और गैंगस्टर एक्ट के कई संगीन मामले दर्ज थे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News