Hapur News भटैल गोशाला का सीडीओ श्रुति शर्मा ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने ग्राम भटैल स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंश की देखभाल, साफ-सफाई और गर्मी से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने ग्राम भटैल स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंश की देखभाल, साफ-सफाई और गर्मी से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीडीओ ने दिए निर्देश (Hapur News)

सीडीओ श्रुति शर्मा ने गोशाला में मौजूद पशुओं की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गोवंश को समय से चारा, भूसा और दाना उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पशुओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है, इसलिए लू से बचाने के लिए पर्याप्त छायादार स्थान और प्रबंध किए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पशुओं को स्वच्छ और ताजा पानी नियमित रूप से मिलता रहे।

Hapur news-
Hapur news-

साफ सफाई की रहे बेहतर व्यवस्था (Hapur News)

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि गोबर का समय से निस्तारण किया जाए और परिसर में कहीं भी पानी एकत्र न होने दिया जाए, ताकि बीमारियों के फैलने की आशंका न रहे। इसके अलावा गोचर भूमि पर चारे की बुआई कराने के भी निर्देश दिए गए, जिससे भविष्य में पशुओं के लिए पर्याप्त हरा चारा उपलब्ध हो सके।

Hapur news--
Hapur news–

रिकार्ड निर्धारित प्रारूप में रखें (Hapur News)

सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोशाला की व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए और सभी गतिविधियों का रिकॉर्ड निर्धारित प्रारूप में सही ढंग से संधारित किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निरंतर निगरानी बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान 100 कुंतल भूसा, 28 कुंतल हरा चारा, 24 कुंतल चोकर पाया गया। केंद्र पर 15 मजदूरों के सापेक्ष 11 मजदूर मौजूद थे।

सीवीओ ने दी जानकारी (Hapur News)

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओ.पी. मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि भटैल गोशाला में वर्तमान में 494 गोवंश संरक्षित हैं। सभी पशुओं को समय से चारा उपलब्ध कराया जा रहा है और उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच की जाती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि गर्मी के मौसम में पशुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News