प्रतापगढ़ में हुए सड़क हादसे में प्रयागराज में तैनात इंस्पेक्टर की मौत

खबरwala 24 न्यूज : प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र में चिलबिला से अमेठी मार्ग पर पारा हमीदपुर कामापुर मोड़ के पास शनिवार सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से कार सवार प्रयागराज जनपद में तैनात एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़े गए। वह कार में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरwala 24 न्यूज : प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र में चिलबिला से अमेठी मार्ग पर पारा हमीदपुर कामापुर मोड़ के पास शनिवार सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से कार सवार प्रयागराज जनपद में तैनात एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़े गए। वह कार में सवार होकर रायबरेली जा रही थी। जहां उन्हें गैंगस्टर कोर्ट में गवाही देनी थी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मृतक पुलिस निरीक्षक की पहचान प्रयागराज कोतवाली में तैनात अमर सिंह रघुवंशी के रूप में हुई है। अंतू थाने के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, शनिवार सुबह हुई भीषण टक्कर में कार और ट्रक दोनों पलट गए। उन्होंने बताया कि हादसे में कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई कि गेट काटकर शव को बाहर निकला गया। मृतक पुलिस निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी (55) अमेठी के गंगागंज नगर के निवासी थे। वह अदालत में गवाही देने के लिए प्रयागराज से रायबरेली जा रहे थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News