Hapur News ग्राम नूरपुर के प्रवीण कुमार ने रोइंग में जीता स्वर्ण पदक, यूपी का 36 साल का सूखा खत्म

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली ग्राम नूरपुर मढैय्या निवासी पदम सिंह प्रधान के पुत्र प्रवीण कुमार ने राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने जनपद बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 36 वर्ष के सूखे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली ग्राम नूरपुर मढैय्या निवासी पदम सिंह प्रधान के पुत्र प्रवीण कुमार ने राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने जनपद बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

36 वर्ष के सूखे को किया समाप्त (Hapur News)

46वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में बालक क्वाड्रपल स्कल इवेंट में प्रवीण कुमार ने दीपक कुमार, यश कुमार यादव और हरिनाथ यादव के साथ मिलकर कमाल का सामूहिक प्रदर्शन किया। टीम ने रामगढ़ ताल पर आयोजित फाइनल मुकाबले में अपना सब कुछ झोंक दिया और स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। इस उपलब्धि के साथ ही उत्तर प्रदेश रोइंग के इतिहास में 36 वर्षों के सूखे को समाप्त कर सुनहरे अध्याय की शुरुआत की है।

Hapur news-
Hapur news-

सीएम योगी भी रहे मौजूद (Hapur News)

प्रतियोगिता के अंतिम दिन स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे और खिलाड़ियों के उल्लेखनीय प्रदर्शन की सराहना की। इस स्वर्ण पदक की बदौलत उत्तर प्रदेश बालक वर्ग में तीसरे स्थान पर रहा।बता दें कि इससे पहले वर्ष 1990 में लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में हरपाल सिंह और नफीस अहमद की जोड़ी ने बालक पेयर्स इवेंट में रजत पदक जीता था। उसके बाद लंबे समय तक उत्तर प्रदेश इस स्तर पर कोई बड़ा पदक नहीं जीत सका था। ऐसे में प्रवीण कुमार की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक माना जा रहा है।

गांव में हर ओर खुशी की लहर (Hapur News)

ग्राम नूरपुर मढैय्या में इस खबर से खुशी का माहौल छा गया है। पिता पदम सिंह प्रधान, नरेश प्रधान समेत समस्त परिजनों ने प्रवीण को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रवीण के पिता ने बताया कि काफी समय से दिन रात प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा था। उनकी मेहनत और लगन के कारण ही उसका स्वर्ण जीतने का सपना पूरा हुआ है। आगे भी अन्य प्रतियोगिताओं में भी वह बढ़चढ़कर भाग लेगा। गांववासियों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रवीण ने न सिर्फ गांव का नाम ऊंचा किया है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।

कई मेहनत और बेहतर मार्गदर्शन से जीता सोना(Hapur News)

प्रवीण कुमार की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और टीम भावना के साथ छोटे गांव के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा सकते हैं। स्थानीय प्रशासन और खेल विभाग से अपेक्षा की जा रही है कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन प्रदान किया जाए ताकि भविष्य में और अधिक पदक हासिल किए जा सकें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News