Hapur News शहीद मेला में छाया देशभक्ति का जज्बा, पैप्सी शर्मा ने किया मंत्रमुग्ध

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur News  स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति द्वारा शहीद मेला पंडाल रामलीला मैदान में शनिवार को एक भव्य रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभक्ति और लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को जोश और गर्व से भर दिया। शहीदों को समर्पित गीतों ने माहौल को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur News  स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति द्वारा शहीद मेला पंडाल रामलीला मैदान में शनिवार को एक भव्य रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभक्ति और लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को जोश और गर्व से भर दिया।

शहीदों को समर्पित गीतों ने माहौल को भावुक बना दिया (Hapur News)

भारत के प्रसिद्ध रागनी गायक पैप्सी शर्मा के नेतृत्व में कोमल चौधरी, बेबी मुस्कान, शिवानी सिकंदराबाद और प्रवेश शर्मा ने शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों ने देशभक्ति गीतों के साथ-साथ पारंपरिक लोक गीतों को अपनी आवाज दी, जिससे उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। कलाकारों की सुमधुर आवाज और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया। विशेष रूप से स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को समर्पित गीतों ने माहौल को भावुक बना दिया।

Hapur news-
Hapur news-

मेला समिति के प्रधान को किया सम्मानित (Hapur News)

कार्यक्रम में वैश धनीराम ग्रुप की ओर से वरुण शर्मा ने शहीद मेला समिति के प्रधान ललित अग्रवाल छावनी वाले को सम्मानित किया। समिति के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम का कुशल संचालन महामंत्री मुकुल त्यागी एडवोकेट ने किया। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति को जीवित रखने और युवा पीढ़ी को देशभक्ति से जोड़ने के लिए ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।

Hapur news--
Hapur news–

प्रधान ललित अग्रवाल ने किया आभार व्यक्त (Hapur News)

शहीद मेला समिति के प्रधान ललित अग्रवाल ने सभी कलाकारों, अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहीदों की याद में आयोजित यह कार्यक्रम हर वर्ष और भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष आशुतोष आजाद, सोनू बंसल, राजीव गर्ग दतियाना वाले, चेतन अग्रवाल, धर्मेंद्र शर्मा, नरेंद्र सर्राफ, वीरेंद्र गर्ग बिट्टू, ज्ञानेंद्र सिंह त्यागी, विशाल गोयल, गुलशन त्यागी, हरेंद्र कौशिक, विशाल गुप्ता, सुधीर गुप्ता, यशी बंसल, कपिल सिंहल सहित समिति के अनेक पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News