Hapur News भीषण गर्मी का कहर! 44 डिग्री पहुंचा तापमान, सभी स्कूल-कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सभी स्कूलों और कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। यह फैसला बढ़ते तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखकर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सभी स्कूलों और कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। यह फैसला बढ़ते तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखकर लिया गया है।

गर्मी की मार से हर कोई परेशान (Hapur News)

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार को हापुड़ का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले तीन दिनों में तापमान में एक डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन तेज धूप और उमस भरी गर्म हवाओं के कारण लोगों को कोई विशेष राहत नहीं मिली। पूरे दिन शहर की सड़कें और बाजार सूने पड़े रहे।

धूप से बचने की अपील (Hapur News)

जिला मजिस्ट्रेट कविता मीना ने नागरिकों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से पूरी तरह बचें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने और छाता व सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। डीएम ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का ज्यादा ध्यान रखने पर जोर दिया। डीएम कविता मीना ने स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। लू और गर्मी से संबंधित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार रखी गई हैं।

डीआईओएस ने स्कूल-कॉलेज बंद करने का दिया आदेश (Hapur News)

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पुठिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हापुड़ जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी तथा निजी स्कूलों और कॉलेजों में तुरंत ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकालें और गर्मी से बचाव के सभी उपाय अपनाएं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News