Hapur News आईपीएल मैच में लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने दबोचा, 1.30 लाख नकद समेत 6 मोबाइल और टैबलेट बरामद

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News आईपीएल मैचों के दौरान सट्टेबाजी का धंधा चला रहे दो सटोरियों को हापुड़ कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे जिले में सट्टेबाजी से जुड़े अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। पुलिस ने आरोपी निखिल गोयल (न्यू शिवपुरी निवासी) और सौरभ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News आईपीएल मैचों के दौरान सट्टेबाजी का धंधा चला रहे दो सटोरियों को हापुड़ कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे जिले में सट्टेबाजी से जुड़े अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई है।

पुलिस ने आरोपी निखिल गोयल (न्यू शिवपुरी निवासी) और सौरभ आनंद (मेरठ रोड, आवास विकास कॉलोनी निवासी) को आनंद विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1,30,430 रुपये नकद, एक टैबलेट और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए।

क्या है पूरा मामला (Hapur News )

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आनंद विहार कॉलोनी में कुछ लोग आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे हैं और लगवा भी रहे हैं। सूचना पर तुरंत टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने सट्टेबाजी करने की बात स्वीकार की है।

बड़े पैमाने पर लगाता है शहर में क्रिकेट मैचों पर सट्टा (Hapur News )

आईपीएल सीजन शुरू होते ही सट्टेबाजी का यह अवैध धंधा चरम पर पहुंच जाता है। एक-एक गेंद पर लाखों रुपये के दांव लगाए जाते हैं। पूरा खेल फोन कॉल्स, व्हाट्सएप और अन्य ऐप्स के जरिए संचालित होता है। सट्टेबाज युवाओं को आकर्षक प्रलोभन देकर इस जाल में फंसाते हैं। हापुड़ शहर में यह धंधा पिछले एक दशक से अधिक समय से चल रहा है। शुरू में सीमित स्तर पर होने वाला यह कारोबार अब काफी संगठित हो चुका है।

कुछ सटोरियों ने नगर में अपने गुर्गे छोड़ रखे हैं, जो युवाओं को निशाना बनाकर सट्टा लगवाते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार बड़े-बड़े सटोरिए शहर से बाहर भी सक्रिय हैं। उन्होंने दिल्ली, नोएडा, हरिद्वार, मसूरी और नैनीताल जैसे स्थानों पर फ्लैट ले रखे हैं, जहां बैठकर वे इस धंधे को नियंत्रित करते हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Hapur News )

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सट्टेबाजी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद अन्य सटोरियों पर भी नजर रखी जा रही है। आईपीएल के बाकी मैचों के दौरान सख्त निगरानी बरती जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

 

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News