Hapur News 12 लाख की बड़ी ठगी! मैनेजमेंट कोटे से सरकारी कॉलेज में नौकरी लगवाने के झांसे में दंपती ने युवक को ठगा

Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कोतवाली पुलिस क्षेत्र अंतर्गत प्रीत विहार कॉलोनी के रहने वाले एक युवक के साथ नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कोतवाली पुलिस क्षेत्र अंतर्गत प्रीत विहार कॉलोनी के रहने वाले एक युवक के साथ नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर युवक और उसके परिवार का विश्वास जीता और पैसे हड़प लिए।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पीड़ित दुष्यंत तेवतिया ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पिलखुवा के भोलागंज में रहने वाले सुनील राठी और उनकी पत्नी सीमा से उनकी अच्छी जान-पहचान थी। मूल रूप से यह दंपती थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा का रहने वाला है।

सरकारी नौकरी लगवाने का दिया लालच (Hapur News)

अगस्त 2024 में सुनील राठी और सीमा उनके घर आए और छिजारसी स्थित राणा डिग्री कॉलेज में अपनी अच्छी पकड़ बताते हुए मैनेजमेंट कोटे से सरकारी नौकरी लगवाने का लालच दिया। दंपती ने नौकरी पक्की कराने का भरोसा दिया और सिक्योरिटी व अन्य खर्चों के नाम पर 12 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित के पिता ने भिन्न-भिन्न तारीखों में कुल 12 लाख रुपये आरोपी दंपती को सौंप दिए।

पैसे मांगने पर टालमटोल करने लगा (Hapur News)

आरोपी सुनील राठी ने वाट्सएप पर नौकरी संबंधी संदेश भेजे और उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग का फर्जी पत्र दिखाकर जल्द नियुक्ति कराने का झांसा दिया। काफी समय गुजर जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगा। लेकिन आरोपी दंपती टालमटोल करने लगा।26 फरवरी 2026 को पीड़ित दुष्यंत अपने साथी दीपक के साथ पिलखुवा आरोपी के घर पहुंचा, जहां आरोपी सीमा ने अभद्र व्यवहार किया और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू (Hapur News)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुनील राठी और सीमा राठी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है और उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News