अजित पवार की मौत पर ओछी राजनीति कर रहा विपक्ष: शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली, 30 जनवरी (khabarwala24)। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत पर सवाल उठाने पर कहा कि विपक्ष ओछी राजनीति करने पर उतर गया है।नई दिल्ली में khabarwala24 से बातचीत में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 30 जनवरी (khabarwala24)। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत पर सवाल उठाने पर कहा कि विपक्ष ओछी राजनीति करने पर उतर गया है।

नई दिल्ली में khabarwala24 से बातचीत में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि विपक्षी नेता-चाहे ममता बनर्जी हों, मल्लिकार्जुन खड़गे हों या अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता-इतने संवेदनशील मुद्दे पर भी ओछी राजनीति कर रहे हैं। वे आखिर किस बात पर सवाल उठा रहे हैं? यह एक हादसा था, इसकी जांच होगी और सही प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। साजिश की बात करना बहुत दुखद है। ऐसा ओछा विपक्ष और ऐसी ओछी राजनीति पहले कभी नहीं देखी गई।

पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के बयान ‘गजनी, लोदी भारतीय लुटेरे थे’ पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हामिद अंसारी जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह बहुत दुखद है, खासकर यह देखते हुए कि वे उपराष्ट्रपति जैसे उच्च पद पर रह चुके हैं। महमूद गजनवी, जिसने सोमनाथ मंदिर को लूटा था, उसे भारतीय लुटेरा बताया जा रहा है। यह इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करना है। उन्हें ऐसे बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए। भारत में उनके बयान का विरोध हो रहा है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर का जिक्र करते हुए भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि शशि थरूर संविधान की ड्यूटी निभाते हुए पार्टी की ड्यूटी भी निभा रहे हैं। जब देश का सवाल था, तो उन्होंने देश की ड्यूटी निभाई, लेकिन कांग्रेस पार्टी को अपने कार्यकर्ता नेताओं पर विश्वास नहीं है। पूर्व कांग्रेसी नेता शकील अहमद ने सही कहा है कि टैलेंटेड नेता से राहुल गांधी को डर लगता है।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बंगाल सरकार जानबूझकर घुसपैठियों की मदद करने के लिए बीएसएफ को जमीन नहीं दे रही है। ऐसा करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे ही देश की एक राज्य सरकार का बीएसएफ को बॉर्डर पर बाड़ लगाने के लिए जमीन देने से इनकार करना एक गंभीर मामला है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News