गौरव गोगोई ने गणतंत्र दिवस समारोह में भाग नहीं लिया: असम भाजपा

गुवाहाटी, 26 जनवरी (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई ने सोमवार को राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर अपना राजनीतिक हमला तेज कर दिया। भाजपा ने आरोप लगाया कि उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में भाग नहीं लिया।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, भाजपा ने कहा कि हम एक लापता व्यक्ति की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

गुवाहाटी, 26 जनवरी (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई ने सोमवार को राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर अपना राजनीतिक हमला तेज कर दिया। भाजपा ने आरोप लगाया कि उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में भाग नहीं लिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, भाजपा ने कहा कि हम एक लापता व्यक्ति की सूचना दे रहे हैं। भारत के इस गणतंत्र दिवस पर असम के लोग गौरव गोगोई को ढूंढ नहीं पा रहे हैं।

पोस्ट में आगे कहा गया कि हालांकि गोगोई गणतंत्र दिवस मनाने के लिए बाध्य नहीं थे, पार्टी को उम्मीद है कि यह बात गलत साबित हो और कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए उनकी एक तस्वीर भी काफी होगी।

राज्य मंत्री पीयूष हजारिका ने भी एक्स पर पोस्ट किया और दावा किया कि असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूत्रों ने पुष्टि की है कि उसके अध्यक्ष गुवाहाटी में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए।

हजारिका ने लिखा कि असम कांग्रेस में मेरे सूत्रों ने पुष्टि की है कि उनके अध्यक्ष गुवाहाटी में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए।

यह ताजा हमला ऐसे समय में आया है जब भाजपा, गोगोई के कथित पाकिस्तान से संबंधों को लेकर लगातार अभियान चला रही है, जो हाल के महीनों में असम की राजनीतिक चर्चा का मुख्य विषय रहा है।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा समेत भाजपा नेताओं ने बार-बार गोगोई पर पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध संबंध रखने का आरोप लगाया है और कहा है कि ऐसे संबंध उनकी राजनीतिक मंशा और विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हैं।

गोगोई और कांग्रेस ने लगातार इन आरोपों को निराधार, राजनीतिक रूप से प्रेरित और शासन संबंधी मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया है।

कांग्रेस नेतृत्व ने भाजपा पर राष्ट्रवाद को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करके विरोधियों को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना ​​है कि गणतंत्र दिवस विवाद भाजपा की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह असम में कांग्रेस के प्रमुख चेहरे माने जाने वाले गोगोई पर ध्यान केंद्रित रखना चाहती है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News