ट्विंकल खन्ना और काजोल ने दिए आलिया भट्ट को पेरेंटिंग टिप्स

मुंबई, 2 अक्टूबर (khabarwala24)। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और वरुण धवन हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में दिखाई दिए। इसमें दोनों होस्ट ने आलिया भट्ट को पेरेंटिंग टिप्स शेयर कीं। आलिया भट्ट तीन साल की बच्ची राहा कपूर की मां हैं। दूसरी तरफ, ट्विंकल और काजोल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 2 अक्टूबर (khabarwala24)। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और वरुण धवन हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में दिखाई दिए। इसमें दोनों होस्ट ने आलिया भट्ट को पेरेंटिंग टिप्स शेयर कीं। 

आलिया भट्ट तीन साल की बच्ची राहा कपूर की मां हैं। दूसरी तरफ, ट्विंकल और काजोल ने अपने बच्चों को अच्छी परवरिश दी है। जब दोनों आलिया से मिलीं, तो उनसे अपना-अपना अनुभव शेयर करती दिखाई दीं।

शो की होस्ट ट्विंकल खन्ना ने आलिया भट्ट से कहा कि उन्हें अपनी बेटी को कभी भी एक आदर्श बचपन देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, बल्कि उसे ढेर सारा प्यार देना चाहिए।

ट्विंकल ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को चाहे कितना भी आदर्श बचपन देने की कोशिश करें, बच्चे एक दिन थेरेपी के लिए जाएंगे और अपनी सारी परेशानियों के लिए अपने माता-पिता को दोषी ठहराएंगे।

शो की दूसरी होस्ट और अभिनेत्री काजोल ने आलिया भट्ट से कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि वह अपने बच्चे की बात सुनें, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो।

इससे पहले इस शो के एक वीडियो में आलिया भट्ट ने वरुण धवन को मार्केटिंग गुरु कहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ एक मजेदार और बेहद रोचक शो है। इसमें सेलेब्स फिल्मी दुनिया और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े मजेदार किस्से शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। इसके दो एपिसोड अब तक रिलीज हो चुके हैं। पहले एपिसोड में सलमान खान और आमिर खान दिखाई दिए, और दूसरे एपिसोड में वरुण धवन और आलिया भट्ट ने होस्ट के सवालों का सामना किया।

शो की गेस्ट लिस्ट में अक्षय कुमार, करण जौहर, कृति सेनन, मनोहर कौशल, गोविंदा और कई बड़े बॉलीवुड सितारे शामिल हैं। हर गुरुवार को इसका एक नया एपिसोड रिलीज किया जाता है। दर्शक इस शो को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News