इजरायली इंटेलिजेंस का बड़ा दावा, ईरानी दबाव में हिज्बुल्लाह, ‘रोअरिंग लायन’ के बाद बढ़ा तनाव

नई दिल्ली, 3 मार्च (khabarwala24)। इजरायली इंटेलिजेंस के दावों के मुताबिक, ऑपरेशन ‘रोअरिंग लायन’ की शुरुआत से ही ईरानी नेतृत्व ने क्षेत्रीय समीकरण बदलने की कोशिशें तेज कर दी थीं। आरोप है कि हिज्बुल्लाह पर इजरायल के खिलाफ कार्रवाई करने का भारी दबाव डाला गया।इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 3 मार्च (khabarwala24)। इजरायली इंटेलिजेंस के दावों के मुताबिक, ऑपरेशन ‘रोअरिंग लायन’ की शुरुआत से ही ईरानी नेतृत्व ने क्षेत्रीय समीकरण बदलने की कोशिशें तेज कर दी थीं। आरोप है कि हिज्बुल्लाह पर इजरायल के खिलाफ कार्रवाई करने का भारी दबाव डाला गया।

इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी के अनुसार, ऑपरेशन ‘रोअरिंग लायन’ शुरू होने के समय से ही ईरानी सरकार के बाकी सीनियर अधिकारियों ने हिज्बुल्लाह लीडरशिप पर इजरायल के खिलाफ फायरिंग करने के लिए बहुत ज्यादा दबाव डाला, ताकि इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) पर दबाव डाला जा सके और इजरायली नागरिकों को नुकसान पहुंचाया जा सके।

इसमें कोई शक नहीं है कि हिज्बुल्लाह ने ईरानी आतंकी सरकार की मदद करने के लिए इजरायल पर हमला करने का फैसला किया। हिज्बुल्लाह के फैसलों से यह साबित होता है कि उनके फायदे ईरानी सरकार में हैं, लेबनान के लोगों में तो बिल्कुल नहीं। हिज्बुल्लाह ने एक बार फिर लेबनानी लोगों की सुरक्षा के बजाय ईरानी सरकार को चुना, और वह भी एक ऐसी लड़ाई के लिए जिसे वे जीत नहीं सकते।

इससे पहले नदाव शोशानी ने कहा था, “ऑपरेशन ‘रोअरिंग लायन’ की शुरुआत से ही ईरानी सरकार आम लोगों को निशाना बना रही है। अपने हालिया हमले में उन्होंने बेत शेमेश कम्युनिटी के कई आम लोगों को मार द‍िया। ईरानी सरकार एक टेरर स्टेट है।”

मंगलवार को भी इजरायल के बेत शेमेश में बड़ा हमला क‍िया गया। यरुशलम से लगभग 30 क‍िलोमीटर पश्चिम में बेत शेमेश में कई घर तबाह कर द‍िए गए। हमले में कई लोगों की जान चली गई, ज‍िनमें बच्‍चे भी शाम‍िल हैं।

हमला इतना बड़ा और जोरदार था क‍ि कुछ ही सेकंड में पूरा मोहल्ला तबाह हो गया। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बेत शेमेश के रहने वाले चश्मदीद शिमोन गैनन ने हमलों के बाद के डरावने हालात के बारे में बताया, “तीन या चार सेकंड के भीतर यहां सब कुछ नष्ट हो गया। पूरा घर तबाह हो गया। यह जैसे कोई सपना हो, कुछ असली नहीं लगता। यहां कोई नहीं समझ पा रहा कि क्या हुआ।”

बेत शेमेश में अधिकारी अभी भी तबाही की पूरी हद का अंदाजा लगा रहे हैं, और इलाके में चल रहे तनाव के बीच बचाव अभियान जारी है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News