बांग्लादेश: डेंगू का कहर जारी, 24 घंटे में 14 मामले आए सामने

ढाका, 17 फरवरी (khabarwala24)। बांग्लादेश में डेंगू मरीजों की तादाद में एक ही रात में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। मंगलवार को स्थानीय मीडिया ने स्वास्थ्य कर्मियों के हवाले से बताया कि पिछले 24 घंटों में डेंगू के 14 नए मामले सामने आए हैं।ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (डीजीएचएस) के एक […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

ढाका, 17 फरवरी (khabarwala24)। बांग्लादेश में डेंगू मरीजों की तादाद में एक ही रात में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। मंगलवार को स्थानीय मीडिया ने स्वास्थ्य कर्मियों के हवाले से बताया कि पिछले 24 घंटों में डेंगू के 14 नए मामले सामने आए हैं।

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (डीजीएचएस) के एक प्रवक्ता ने कहा, “आज सुबह 8 बजे तक, 24 घंटों में डेंगू के 14 नए मामले सामने आए हैं।”

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (डीजीएचएस) के एक बयान में कहा गया, “14 नए मामलों में से, नौ बारिसल डिवीजन में, चार खुलना डिवीजन में और एक राजशाही में रिपोर्ट हुआ। ये सभी अस्पताल में भर्ती हैं।”

इस साल बांग्लादेश में डेंगू से अब तक चार लोगों की मौत हो गई है, और 1,361 लोग संक्रमित हुए हैं।

पिछले साल डेंगू ने देश में 413 लोगों की जान ले ली थी और 1,02,861 लोग इससे प्रभावित हुए थे। वहीं, 2024 में डेंगू ने 575 लोगों की जान ले ली थी और 1,01,214 लोगों को संक्रमित किया था।

बांग्लादेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंत्रालय इसके प्रसार को रोकने की गरज से दिशानिर्देश जारी करता है। इनमें उन जरूरी उपायों का जिक्र होता है जिससे लोगों की मदद हो। इसमें सुझाव दिया जाता रहा है कि बुखार होने या डेंगू के लक्षण दिखने पर प्रशिक्षित चिकित्सक से संपर्क करें और उनकी सलाह पर दवाई लें।

डेंगू एक वायरल इन्फेक्शन है जो डेंगू वायरस (डीईएनवी) से होता है। ये एडीज मच्छरों के काटने से इंसानों में फैलता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, डेंगू दुनिया भर में उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु वाले क्षेत्रों में फैलता है, ज्यादातर शहरी और कस्बाई इलाकों में इसके मच्छर पनपते हैं। डेंगू की रोकथाम और कंट्रोल वेक्टर कंट्रोल पर निर्भर करता है। डेंगू का कोई खास इलाज नहीं है, हालांकि, जल्दी पता चलने और सही मेडिकल केयर मिलने से मृत्यु दर पर लगाम लगाई जा सकती है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News