CBP Home App Launched अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, ट्रंप ने कहा-स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दो वरना

Khabarwala 24 News New Delhi : CBP Home App Launched अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CBP होम ऐप लॉन्च करने की घोषणा की। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले व्यक्तियों को स्वेच्छा से देश छोड़ने की अनुमति देता है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि जो लोग […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : CBP Home App Launched अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CBP होम ऐप लॉन्च करने की घोषणा की। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले व्यक्तियों को स्वेच्छा से देश छोड़ने की अनुमति देता है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि जो लोग इस विकल्प का उपयोग करके स्व-निर्वासन नहीं करते, उन्हें जबरन निष्कासन का सामना करना पड़ेगा और उनके फिर से प्रवेश पर आजीवन प्रतिबंध लग सकता है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात (CBP Home App Launched)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हमारे देश में अवैध रूप से रहने वाले लोग या तो आसान तरीके से स्वेच्छा से निर्वासन चुन सकते हैं या फिर उन्हें कठिन तरीके से निर्वासित किया जाएगा, जो सुखद नहीं होगा।

देश छोड़ने का एक आसान तरीका है (CBP Home App Launched)

बाइडेन प्रशासन ने CBP वन ऐप का उपयोग करके 10 लाख से अधिक अवैध प्रवासियों को अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति दी अब मेरा प्रशासन लोगों को स्वेच्छा से देश छोड़ने का एक आसान तरीका देने के लिए CBP होम ऐप लॉन्च कर रहा है।

कानूनी रूप से वापस लौटने का अवसर (CBP Home App Launched)

उन्होंने आगे कहा, “अगर वे स्वेच्छा से देश छोड़ते हैं तो भविष्य में उन्हें कानूनी रूप से वापस लौटने का अवसर मिल सकता है लेकिन यदि वे इस अवसर का लाभ नहीं उठाते, तो उन्हें खोजकर निर्वासित कर दिया जाएगा।

सरकारी संसाधनों की बचत हो सकती (CBP Home App Launched)

आप फिर कभी अंदर नहीं आ पाएंगे। ट्रंप ने यह भी बताया कि CBP होम ऐप के माध्यम से स्वैच्छिक निर्वासन से सरकारी संसाधनों की बचत हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह ऐप अब सभी मोबाइल ऐप स्टोर्स पर मुफ्त में उपलब्ध है।

ट्रंप प्रशासन हुआ आलोचना का शिकार (CBP Home App Launched)

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब ट्रंप प्रशासन ने सैकड़ों प्रवासियों को निर्वासित कर दिया है, लेकिन उनकी पहचान या उनके खिलाफ सबूतों का खुलासा करने से इनकार कर दिया है। इसके चलते प्रवासियों के परिवारों और नागरिक अधिकार समूहों ने प्रशासन की आलोचना की है। उनका तर्क है कि यह कदम नागरिक स्वतंत्रता को कमजोर कर रहा है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News