Weather दिल्ली-NCR समेत यूपी में कब पड़ेगी ठंड? नवंबर में भी सता रही गर्मी

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर में गर्मी अभी भी जारी है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में बढ़ती ठंड का असर जल्द ही मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। दिल्ली में नवंबर की शुरुआत होते हुए भी गर्मी से राहत नहीं मिली […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर में गर्मी अभी भी जारी है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में बढ़ती ठंड का असर जल्द ही मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। दिल्ली में नवंबर की शुरुआत होते हुए भी गर्मी से राहत नहीं मिली है।

हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कल मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में प्रदूषण के कारण हल्की धुंध छाई रह सकती है। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा दिल्ला का मौसम?(Weather)

आमतौर पर नवंबर के महीने में दिल्ली में ठंड शुरू हो जाती थी, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि कल दिल्ली का मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में प्रदूषण के कारण हल्की धुंध छाई रह सकती है। तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

दिवाली के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यूपी का मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन से समय धूप खिल रही है तो वहीं रात में हल्की ठंड शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने की आशंका जताई जा रही है।

बता दें कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों के तापमान मे 2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है। इससे ठंड में इजाफा होगा और सर्दियों की शुरुआत होगी। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश, आंधी आदि को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इसका अर्थ ये है कि यूपी में मौसम साफ बना रहेगा। आने वाले दिनों में भी मौसम के साफ रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज यूपी के किसी भी जिले में किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आज प्रदेश का मौसम साफ बना रहेगा। दोपहर के समय धूप खिली रहेगी। शाम होते-होते मौसम में बदलाव आने शुरू हो जाएंगे। रात और सुबह के दौरान हल्की ठंड का अहसास होगा।

यूपी में आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी का मौसम 3, 4 और 5 नवंबर को शुष्क बना रहेगा। 6 और 7 को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। वहीं दिन बीतने के साथ प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। छठ के बाद प्रदेश के तापमान में और कमी आएगी। अनुमान है कि 15 नवंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो सकती है।

यूपी के इन जनपदों की हवा हुई जहरीली (Weather)

दिवाली के बाद यूपी के कई जिलों की आबोहवा जहरीली हो गई है। इसमें सांस लेना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। प्रदूषण का सबसे अधिक असर बुजुर्गों और बच्चों पर देखने को मिल रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ समेत गाजियाबाद और नोएडा की एयर क्वालिटी सबसे अधिक खराब है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, 1 नवंबर को नोएडा का एक्यूआई 274 दर्ज किया गया है। वहीं गाजियाबाद का 306 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में है। वहीं लखनऊ का एक्यूआई 2 नवंबर को 286 दर्ज किया गया, जबकि 1 नवंबर को राजधानी का एक्यूआई 306 था। शुक्रवार की तुलना में आज शहर के एक्यूआई में कुछ कमी आई है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम (Weather)

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम ने एक नया रूप ले लिया है। सुबह और शाम की ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दोपहर में धूप खिलकर लोगों को गर्माहट दे रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में तो सुबह के समय गुनगुनी धूप का आनंद लेने का मौका मिल रहा है। पहाड़ों में सुबह के समय धूप खिल रही है, जिससे ठंड कम महसूस होती है। हालांकि, शाम होते ही तापमान में गिरावट आ जाती है।कुल मिलाकर, उत्तराखंड में इन दिनों मौसम काफी सुहावना है। धूप और ठंड का यह संगम लोगों को प्रकृति का लुत्फ उठाने का मौका दे रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News