Weather दिल्ली-यूपी में कोहरे के बीच अब गिरेगा तापमान, मौसम पर आया IMD का ये अपडेट

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत में ठंड शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग की मानें तो 21 नवंबर के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर और इससे सटे इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 23 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather उत्तर भारत में ठंड शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग की मानें तो 21 नवंबर के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर और इससे सटे इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती क्षेत्र बनने की संभावना है।

इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 23 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। उसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखने और अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है, जिससे कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

दिल्ली में 21 नवंबर से कोहरा कम होने की संभावना है। वहीं, इस पूरे सप्ताह दिल्ली में धूप कम खिलेगी और कोहरा व धुंध छाई रहेगी। देश की राजधानी में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में ज्यादा कमी देखने को मिल सकती है। IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में तापमान गिरने के साथ ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के करीब 31 जिलों में कोहरे का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। घने कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था पर प्रभाव देखने को मिल रहा है।

यहां सुबह के समय कई जिले कोहरे की चादर में ढके हुए हैं, जिस कारण सड़कों पर कुछ ही दूर का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा है। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। सड़क यातायात तो सड़क यातायात घने कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ या कोहरे से प्रभावित अन्य जिलों से गुजरने वाली ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

यूपी में लुढ़का तापमान (Weather)

उत्तर प्रदेश में दिन-प्रतिदिन तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। तापमान के गिरने के साथ प्रदेश में कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत हो गई है। कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं प्रदेश की राजधानी की बात करें को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच लोगों ने यहां रजाई, कंबल और गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

13 जिलों में कोहरे का आॅरेंज अलर्ट (Weather)

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, कुशीनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, अयोध्या, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, मऊ और बलिया में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, हरदोई, सीतापुर, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, गोंडा, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी और गाजीपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हल्की से मध्यम बारिश (Weather)

 

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर भारत के गंगा के मैदानी इलाकों में घना कोहरा बना रह सकता है।

देश की कैसी रहेगी मौसमी गतिविधियां (Weather)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक चक्रवाती परिसंचरण असम के पश्चिमी हिस्सों पर स्थित है। दूसरा चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण तमिलनाडु और समीपवर्ती कोमोरिन क्षेत्र पर सक्रिय है। वहीं तीसरा चक्रवाती परिसंचरण पाकिस्तान के मध्य हिस्सों में बना हुआ है।

चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना (Weather)

इसके अलावा 21 नवंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर पर ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 23 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके बाद यह और अधिक सघन होकर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News