Weather देश के इन राज्यों में गुलाबी ठंड दे रही दस्तक? जानिए मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद से मौसम में बदलाव साफ दिख रहा है। सुबह और शाम को हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है, लेकिन दिन में अभी भी तेज धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद से मौसम में बदलाव साफ दिख रहा है। सुबह और शाम को हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है, लेकिन दिन में अभी भी तेज धूप निकल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है।

दिल्ली का धीरे-धीरे गिरेगा तापमान (Weather)

आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। 5 से 7 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान घटकर 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान भी सुबह के समय धुंध रहने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। फिलहाल 7 नवंबर तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

यूपी का मौसम (Weather)

दिवाली के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन से समय धूप खिल रही है तो वहीं रात में हल्की ठंड शुरू हो गई है। आईएमडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने की आशंका जताई जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अब ठीकठाक ठंडक होने लगी है। फिलहाल आने वाले दिनों में कहीं भी बारिश होने की चेतावनी नहीं है। उधर, अयोध्या, बरेली समेत कई जिलों में अचानक से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक लुढ़क गया है। कानपुर शहर में सबसे कम 14.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है.

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर यानी रविवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी तरह 4, 5 और 6 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ बना रह सकता है। 8 नवंबर तक प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश होने की चेतावनी नहीं है। मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। हालांकि, इस अवधि में तापमान में बदलाव हो सकता है।

कानपुर सबसे ठंडा (Weather)

फिलहाल कानपुर शहर में सबसे कम 14.6 डिग्री सेल्सियस और अयोध्या में 15 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान पहुंच गया है। बरेली में 15.5 डिग्री सेल्सियस, फुरसतगंज में 15.9 डिग्री सेल्सियस, नजीबाबाद में 15.8 डिग्री सेल्सियस, शाहजहांपुर में 16.6 डिग्री सेल्सियस, गाजीपुर में 16.5 डिग्री सेल्सियस, इटावा में 16.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

तापमान में छठ के बाद आएगी तेजी से गिरावट (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में अक्टूबर महीने में रातें सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म रहीं, जबकि वहीं दिन का भी औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। इस दौरान अक्टूबर महीने में सभी 31 दिन न्यूनतम तापमान न सिर्फ सामान्य से ज्यादा रहा, बल्कि कभी 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया था. उन्होंने बताया कि आगामी कुछ दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के बावजूद नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा और अधिकतम तापमान सामान्य से आंशिक रूप से ज्यादा रहने की संभावना है।

इन पर पड़ सकता है असर (Weather)

इस अत्यधिक तापमान परिवर्तन का असर कृषि, स्वास्थ्य और जनजीवन पर भी पड़ सकता है। छठ के बाद प्रदेश के तापमान में और कमी आएगी। अनुमान है कि 15 नवंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो सकती है।

हल्की ठंड इन राज्यों में शुरू (Weather)

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब में सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में इस हफ्ते से ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, इस बार नवंबर में बहुत ज्यादा ठंड नहीं पड़ेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले सालों के मुकाबले इस साल नवंबर में ठंड कम रहेगी। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में इस हफ्ते से ठंड बढ़ सकती है।

तमिलनाडु में बारिश की संभावना (Weather)

तमिलनाडु के 19 जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम और हवाओं के घूमने की वजह से भारी बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि तटीय तमिलनाडु में बारिश थोड़ी कम रहेगी। लेकिन 7 नवंबर तक, राज्य के बाकी हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। 8 से 14 नवंबर तक, तमिलनाडु के कई इलाकों में सामान्य से लेकर थोड़ी ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News