Weather दिल्लीवालों के लिए अच्छी खबर… बारिश के आसार, यूपी-बिहार में तपेगी जमीन

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के उत्तरी राज्यों में भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल है। दिल्ली से लेकर राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आज शुक्रवार यानी 14 जून को दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather देश के उत्तरी राज्यों में भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल है। दिल्ली से लेकर राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आज शुक्रवार यानी 14 जून को दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए दिल्ली में हल्की बारिश की उम्मीद जताई है।

कैसा रहेगा देशभर का मौसम (Weather)

वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही सिक्किम और पश्चिम बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में ऐसे ही मौसम बने रहने की उम्मीद है। अगले तीन दिनों में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की उम्मीद है। IMD ने 17 जून तक असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम (Weather)

दिल्ली में कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है। प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। हालांकि मौसम विभाग ने आज के लिए थोड़ी राहत की खबर दी है। मौसम विभाग ने आज 14 जून के लिए दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

यूपी का कैसा रहेगा मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में फिलहाल गर्मी के कारण लोगों का हाल-बेहाल है। आलम यह है कि कूलर और एसी के बिना राहत नहीं मिल रही है। आगामी पांच दिनों तक यूपी में भीषण गर्मी और लू से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी चढ़ते तापमान और उमस का कहर प्रदेश में जारी रहेगा। इसके अलावा विभाग ने पांच दिनों तक हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 14 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आंधी तूफान की संभावना (Weather)

प्रदेश में लू की ऐसी स्थिति 16 जून तक बताई जा रही है। हालांकि 17 जून को लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई है। इसके बाद पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मानसून की क्या है स्थिति (Weather)

मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में इन पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं प्रदेश में बारिश को लेकर बताया गया है कि 16 जून के बाद पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। लेकिन मानसून की स्थिति अभी नहीं बनी हुई है, क्योंकि मानसून रुक गया है। हालांकि 20 जून तक हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे उस क्षेत्र में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News