Weather मौसम ने फिर बदली करवट, जानिए देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम

Khabarwala 24 News New Delhi : Weather राजधानी नई दिल्ली में बीती शाम मौसम ने एक बार फिर करवट ली और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 14 मार्च से उत्तर भारत […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Weather राजधानी नई दिल्ली में बीती शाम मौसम ने एक बार फिर करवट ली और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 14 मार्च से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता में कमी आएगी और कुछ इलाकों में आज से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थम जाएगा।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, नई दिल्ली में सुबह के समय आंशिकतौर पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, दोपहर होते-होते आसमान साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को नई दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और उसके बाद इसमें कमी आएगी। उधर , सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा के उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश संभव है। इसी के साथ, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तरी तट और दक्षिण केरल पर भी हल्की बारिश हो सकती है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News