Hapur News गढ़मुक्तेश्वर में तेंदुए के हमले की सूचना पर मचा हड़कंप, डीएफओ और टाइगर गार्जियन ने शुरू की जांच

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर तहसील अंतर्गत भगवंतपुर ग्राम सभा में जंगली जानवर के हमले की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) हापुड़ गौतम सिंह और टाइगर गार्जियन भारत भूषण गर्ग तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर तहसील अंतर्गत भगवंतपुर ग्राम सभा में जंगली जानवर के हमले की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) हापुड़ गौतम सिंह और टाइगर गार्जियन भारत भूषण गर्ग तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

अस्पताल पहुंचकर घायल से की पूछताछ (Hapur News)

वन विभाग की टीम ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गढ़मुक्तेश्वर पहुंचकर पीड़ित ग्रामीण नेपाल सिंह से मुलाकात की। नेपाल सिंह की बाईं जांघ पर जानवर के खरोंच के निशान पाए गए। प्राथमिक उपचार कराने के बाद जब अधिकारियों ने उनसे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी ली, तो पीड़ित ने बताया कि उन्होंने जानवर को सामने से सीधे तौर पर नहीं देखा था। हालांकि, वह आकार में कुत्ते से थोड़ा बड़ा था और उसकी पूंछ लंबी थी। घाव और खरोंच के निशानों का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने माना कि ये किसी तेंदुए या अन्य हिंसक वन्यजीव के पंजे के निशान प्रतीत नहीं होते हैं।

Hapur news-
Hapur news-

पानी और नुकीले तारों के बीच पहुंची जांच टीम (Hapur News)

घटना की सत्यता की पुष्टि और पदचिह्नों (Footprints) की जांच के लिए वन विभाग की टीम पानी के बीच से होते हुए ठीक उसी स्थान पर पहुंची, जहां यह हादसा हुआ था। जांच के दौरान पाया गया कि खेत के चारों तरफ नुकीले कटीले तार लगे हुए थे, जिससे खरोंच लगने की आशंका जताई जा रही है।

Hapur news----
Hapur news—-

ग्रामीणों के साथ सुरक्षा संवाद बैठक का आयोजन (Hapur News)

स्थल निरीक्षण के बाद सरदार गुरप्रीत सिंह के आवास पर किसानों और ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभागीय वन अधिकारी गौतम सिंह और टाइगर गार्जियन भारत भूषण गर्ग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।

टाइगर गार्जियन भारत भूषण गर्ग ने ग्रामीणों को सुरक्षात्मक उपाय समझाते हुए कहा:(Hapur News)

  1. किसी भी जंगली या हिंसक जानवर का सामना करने की कोशिश कतई न करें और सुरक्षित दूरी बनाएं।
  2. रात के समय पालतू पशुओं को खुले स्थान पर न बांधें।
  3. जंगल या खेतों की तरफ अकेले और खाली हाथ जाने से बचें।
  4. कोई भी संदिग्ध जानवर दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस अवसर पर ग्राम प्रधान अब्दुल्लापुर टीकम सिंह, सरदार गुरदीप सिंह, गिरीश शर्मा, नरेंद्र सिंह, पवन शर्मा, विक्की सिंह, कावल सिंह, अभिजोत सिंह, हरिराम, जयपाल सिंह और चेतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News