Hapur News NH-9 पर बड़ा हादसा, खड़े कंटेनर में घुसी बाइक, दिल्ली से गांव लौट रहे संभल के युवक की मौत

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News (अमजद खान) उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में नेशनल हाईवे-9 पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। सिंभावली थाना क्षेत्र स्थित वैठ मोड़ चौकी के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर (ट्रक) में पीछे से तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News (अमजद खान) उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में नेशनल हाईवे-9 पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। सिंभावली थाना क्षेत्र स्थित वैठ मोड़ चौकी के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर (ट्रक) में पीछे से तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अक्षरधाम के होटल में रिसेप्शनिस्ट था मृतक (Hapur News)

सिंभावली थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 25 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जनपद संभल के थाना बनियाठेर अंतर्गत बनियाठेर गांव का निवासी था। कपिल दिल्ली के अक्षरधाम स्थित एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत था। मंगलवार की देर रात्रि करीब 1 बजे वह दिल्ली से अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने गांव संभल लौट रहा था। तभी वैठ मोड़ के पास खड़े कंटेनर से उसकी बाइक टकरा गई।

दो महीने पहले ही हुई थी शादी, परिवार में मातम (Hapur News)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में युवक को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रविंदर पाल ने बताया कि कपिल की शादी दो महीने पहले ही, 19 जून 2026 को हाथरस निवासी महेश की पुत्री कुमकुम के साथ हुई थी। अभी शादी की खुशियां खत्म भी नहीं हुई थीं कि इस हादसे से नए शादीशुदा जोड़े और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News