Railway News हापुड़ में महामना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, सांसद अरुण गोविल ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अरुण गोविल ने क्षेत्र की एक प्रमुख और पुरानी जन मांग को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में स्थित हापुड़ जंक्शन पर ट्रेन संख्या 22417/22418 (वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी) महामना सुपरफास्ट […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अरुण गोविल ने क्षेत्र की एक प्रमुख और पुरानी जन मांग को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में स्थित हापुड़ जंक्शन पर ट्रेन संख्या 22417/22418 (वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी) महामना सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्थायी ठहराव को लेकर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक औपचारिक पत्र प्रेषित किया है।

रेल मंत्री और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना ( Railway News)

सांसद गोविल ने अपने पत्र की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मार्गदर्शन में भारतीय रेल में हो रहे अभूतपूर्व कायाकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत स्टेशनों का पुनर्विकास, ‘वंदे भारत’ जैसी आधुनिक ट्रेनों का संचालन और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे का निर्माण देश की प्रगति को नई दिशा दे रहा है।

Railway news-
Railway news-

हापुड़ जंक्शन का व्यापारिक और रणनीतिक महत्व ( Railway News)

रेल मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए सांसद ने स्पष्ट किया कि हापुड़ जिला दिल्ली-मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड का एक अत्यंत महत्वपूर्ण जंक्शन है। यह क्षेत्र कृषि, उद्योग, व्यापार और शिक्षा का एक बड़ा केंद्र है। वर्तमान समय में वाराणसी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का हापुड़ में ठहराव न होने के कारण यहाँ के स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, सैनिकों और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दिल्ली या पूर्वांचल जाने वाले गंभीर मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

यात्रियों को इस ट्रेन को पकड़ने के लिए गाजियाबाद या मुरादाबाद स्टेशन तक की अतिरिक्त यात्रा तय करनी पड़ती है, जिससे उनके समय, धन और शारीरिक श्रम की भारी क्षति होती है।

ठहराव स्वीकृत करने के मुख्य आधार: ( Railway News)

  1. लाखों आबादी को लाभ: इस ठहराव से न केवल हापुड़ शहर, बल्कि पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना और सिंभावली जैसे आसपास के विशाल ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सीधी और सुगम रेल सेवा मिलेगी।
  2. सैनिकों और बुजुर्गों को राहत: पूर्वांचल जाने वाले जवानों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और विद्यार्थियों की यात्रा बेहद आसान हो जाएगी।
  3. रेलवे के राजस्व में वृद्धि: औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्र होने के कारण हापुड़ से प्रचुर मात्रा में यात्री भार (Passenger Load) उपलब्ध रहेगा, जिससे भारतीय रेलवे की आय में बढ़ोतरी होगी।
  4. समयसारणी पर असर नहीं: मात्र 2 मिनट का स्थायी ठहराव दिए जाने से इस ट्रेन के समय चक्र (Time Table) पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा।

जनता को जल्द निर्णय की उम्मीद ( Railway News)

सांसद अरुण गोविल ने आशा व्यक्त की है कि रेल मंत्रालय इस न्यायोचित मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र ही सकारात्मक निर्देश जारी करेगा। क्षेत्र के नागरिकों और व्यापारिक संगठनों ने सांसद की इस पहल का स्वागत किया है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News