Weather Delhi-Ncr में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather राजधानी दिल्ली में सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन का क्रम जारी है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी और सर्दी का एहसास होगा। हालांकि, दिन में धूप निकलेगी और हल्की बारिश की भी उम्मीद है। ठंडी हवाओं की वजह […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Weather राजधानी दिल्ली में सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन का क्रम जारी है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी और सर्दी का एहसास होगा। हालांकि, दिन में धूप निकलेगी और हल्की बारिश की भी उम्मीद है।

ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन तो बढ़ गई है, मगर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है। करीब तीन महीने बाद दिल्ली वाले साफ हवा में सांस ले पा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में अभी ठिठुरन का दौर जारी रहेगा।

आईएमडी का क्या है पूर्वानुमान (Weather)

आईएमडी ने अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पूर्व और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद जताई है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 3 दिनों में पूरे भारत में मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। हालांकि, मौसम एजेंसी ने यह भी जानकारी दी है कि थोड़ी देर की बारिश से राहत के बाद हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में शीतलहर लौट आई है।

आईएमडी ने 8 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में मध्यम बारिश या बर्फबारी और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा में बारिश की भविष्यवाणी की है। 9-11 फरवरी के दौरान उत्तर यह भारत में वर्षा की गतिविधि होने की उम्मीद है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम (Weather)

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इन दिनों प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है तो वहीं पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ाई हुई है। सुबह और शाम के समय शीतलहर के चलते गलन महसूस हो रही है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ खिली धूप भी निकल रही है जिससे लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल रही हैं। उत्तर प्रदेश में आज 8 फरवरी को भी मौसम के शुष्क ही रहने के आसार हैं लेकिन ठंडी हवाओं से सर्दी महसूस होती रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में यूपी का मौसम शुष्क ही रहा लेकिन पूर्वी यूपी के कुछ इलाक़ों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। कही-कहीं पर दिन काफ़ी ठंडा रहा। राज्य के प्रयागराज और झांसी मंडलों में रात के समय तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली। प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क ही बना रहेगा। IMD की ओर से कोई खास चेतावनी नहीं जारी की गई है.

यूपी में अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम (Weather)

यूपी में 8 फरवरी से 11 फरवरी तक मौसम साफ ही रहेगा, धूप निकलती रहेगी। हालांकि उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू संभाग की ओर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होता दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसके चलते बारिश का सिलसिला फिर देखने को मिल सकता है। 12 फरवरी को प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम संबंधी जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के अनुसार, आज यानी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। इसके अलावा, पूर्वी असम, नागालैंड और मेघालय में हल्की बारिश हो सकती है। ओडिशा में भी हल्की बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। उत्तर पश्चिम भारत में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की उम्मीद है। असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। इतना ही नहीं, नोएडा, गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश और बिहार के इलाकों में ठिठुरन जारी रहेगी। दिल्ली में आज भी सर्द हवा चलेगी, हालांकि दिन में धूप निकलने की उम्मीद है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News