UP News पुलिस और एसटीएफ टीम ने एक लाख का इनामी बदमाश को किया ढेर ; ताबड़तोड़ चली गोलियां

Khabarwala 24 News Mainpuri: UP News यूपी के जनपद मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तड़के हाथरस के गांव पहाड़पुर निवासी एक लाख का इनामी एसटीएफ आगरा औरा एलाऊ पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ तारापुर जाने वाले मार्ग पर हुई। मौके पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह,सीओ सिटी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Mainpuri: UP News यूपी के जनपद मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तड़के हाथरस के गांव पहाड़पुर निवासी एक लाख का इनामी एसटीएफ आगरा औरा एलाऊ पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ तारापुर जाने वाले मार्ग पर हुई। मौके पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह,सीओ सिटी मुठभेड़ में शामिल रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

क्या है पूरा मामला

थाना एलाऊ क्षेत्र के तारापुर से दिलाखर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की सुबह तड़के एसटीएफ आगरा और एलाऊ थानाध्यक्ष अवीनश त्यागी अपनी टीम के साथ हाथरस निवासी एक लाख के इनामी अपराधी की घेराबंदी करने पहुंचे। सूचना मिली थी कि हाथरस के गांव पहाड़पुर निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र तारापुर मार्ग पर देखा गया है। बदमाश पर नजर पड़ते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। इस बीच इनामी ने टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी अरुण कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मुठभेड़ के दौरान एक गोली जीतू के पेट में लगी और वह गिर गया।

हाथरस पुलिस ने घोषित किया था एक लाख का इनाम

पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मगर अस्पताल पहुंचने के दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि जीतू पर हाथरस पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का इनाम था। वह एक शातिर अपराधी था, उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

हाथरस का रहने वाला था कुख्यात जीतू

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया जितेंद्र उर्फ जीतू यूपी के हाथरस के पहाड़पुर क्षेत्र का रहने वाला था। उसके पिता का नाम मुरली सिंह है। जीतू हाथरस के जंक्‍शन थाना क्षेत्र से वांक्षित चल रहा था। हत्‍या के मामले में वह फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हाथरस में कुल 13 मुकदमे दर्ज थे। वह कई गंभीर आपराधिक वारदातों में शामिल रहा था। हाथरस के एसपी ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

यह किया गया बरामद

एनकाउंटर में मारे गए जितेंद्र उर्फ जीतू के पास से पुलिस को एक अवैध 32 बोर की पिस्टल, कई खोखे, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल मिली है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News