Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कविता मीना ने बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने जिले में कार्यरत तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए अधिकारियों की नई तैनातियां तय की हैं।शासन से हाल ही में जनपद में नवागत अधिकारी दिवाकर मिश्रा को प्रशासनिक व्यवस्था के तहत हापुड़ का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
स्वाति गुप्ता और नितिन कुमार की भी बदली जिम्मेदारियां (Hapur News)
जारी आदेश के अनुसार, हापुड़ तहसील का प्रभार संभाल रहीं तहसीलदार स्वाति गुप्ता का स्थानांतरण करते हुए उन्हें तहसीलदार न्यायिक हापुड़ के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, हापुड़ में कार्यरत तहसीलदार न्यायिक नितिन कुमार को नई जिम्मेदारी देते हुए तहसीलदार न्यायिक गढ़मुक्तेश्वर के पद पर भेजा गया है।
त्वरित निस्तारण और पारदर्शिता पर रहेगा जोर (Hapur News)
जिलाधिकारी कविता मीना द्वारा किए गए इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य राजस्व से जुड़े मामलों, नामांतरण और जनसुनवाई की प्रक्रियाओं को गति देना है। इसके साथ ही न्यायिक मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










