Hapur News HDFC बैंक के शटर में तेज रफ्तार कार ने मारी दो बार टक्कर, CCTV में कैद हुई वारदात; पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली रोड स्थित एचडीएफसी (HDFC) बैंक की शाखा में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तड़के करीब 3 बजे हापुड़ की ओर से आई एक तेज रफ्तार कार ने बैंक के मुख्य शटर में एक के बाद एक दो बार जोरदार […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली रोड स्थित एचडीएफसी (HDFC) बैंक की शाखा में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तड़के करीब 3 बजे हापुड़ की ओर से आई एक तेज रफ्तार कार ने बैंक के मुख्य शटर में एक के बाद एक दो बार जोरदार टक्कर मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक कार लेकर दिल्ली रोड की तरफ तेजी से फरार हो गया। यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है।

सुबह बैंक कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी (Hapur News)

घटना का पता शुक्रवार सुबह उस समय चला जब बैंक के अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। बैंक का शटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त और मुड़ा हुआ देखकर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह बात सामने आई कि बैंक में रात के समय कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं रहता है। बैंक परिसर की सुरक्षा पूरी तरह से ई-सर्विलांस (E-Surveillance) सिस्टम के भरोसे संचालित की जाती है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने ऐहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस (Hapur News)

पुलिस ने बैंक और आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें कार द्वारा शटर में टक्कर मारे जाने की पूरी वारदात दिखाई दे गई। फुटेज से साफ हुआ है कि आरोपी कार से टक्कर मारने के तुरंत बाद दिल्ली रोड की ओर भागे हैं।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur News)

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर कार के नंबर और चालक की पहचान कराई जा रही है। आसपास के रूटों के कैमरों को भी ट्रेस किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने दावा किया कि जल्द ही कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News