Bangladeshi Woman सीमा हैदर के बाद अब नोएडा आई बंग्लादेश की महिला, प्रेमी पर लगाया प्यार के नाम पर धोखे का आरोप

Bangladeshi Woman Khabarwala24 News Noida : तीन देशों की सीमाओं को पार कर यूपी के जनपद नोएडा के ग्रेटर नोएडा पहुंची पाकिस्तान की सीमा हैदर का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब बांग्लादेश निवासी महिला अपने एक साल के बेटे के साथ पति की तलाश में नोएडा पहुंच गई। महिला का एक वीडियो […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Bangladeshi Woman Khabarwala24 News Noida : तीन देशों की सीमाओं को पार कर यूपी के जनपद नोएडा के ग्रेटर नोएडा पहुंची पाकिस्तान की सीमा हैदर का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब बांग्लादेश निवासी महिला अपने एक साल के बेटे के साथ पति की तलाश में नोएडा पहुंच गई। महिला का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें महिला पति की तलाश में भारत आने की बात कह रही है।

शिकायत में बांग्लादेश के ढाका की महिला ने आरोप लगाया कि सौरभकांत तिवारी नामक युवक ने बांग्लादेश में 14अप्रैल 2021 को उसके साथ निकाह किया था। अब सौरभकांत उसे छोड़कर भारत वापस आ गया। निकाह के बाद महिला और सौरभ का एक बेटा भी हुआ। महिला का आरोप है कि सौरभ पहले से शादीशुदा था और उसने इस बात को उससे छिपाया था।

आरोप है कि सौरभकांत बांग्लादेश में जनवरी 2017 से दिसंबर 2021 तक ढाका, बांग्लादेश की एक लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता था। महिला ने पुलिस को अपने व अपने बेटे के पासपोर्ट, वीजा और नागरिक कार्ड उपलब्ध कराए हैं। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के मीडिया सेल का कहना है कि सौरभकांत तिवारी ने महिला के साथ शादी बांग्लादेश में की है। घटनास्थल बांग्लादेश का है। हालांकि, इस प्रकरण की जांच एसीपी महिला सुरक्षा को दी गई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार एक बांग्लादेशी महिला ने सोमवार को नोएडा निवासी सौरभ पर ढाका में काम करने के दौरान उससे शादी करने और बच्चा होने के बाद भाग जाने का आरोप लगाया। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि सौरभ पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का बाप है। नोएडा पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि सौरभ ने 4 जनवरी, 2017 से 24 दिसंबर, 2021 तक ढाका में एक निजी फर्म में काम किया। उसने और बांग्लादेशी महिला ने 14 अप्रैल, 2021 को इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ निकाह किया। दोनों का एक बच्चा है। हालांकि बच्चा होने के बाद वह उसे बांग्लादेश में छोड़कर वापस आ गया।

Bangladeshi woman सीमा हैदर के बाद अब नोएडा आई बंग्लादेश की महिला, प्रेमी पर लगाया प्यार के नाम पर धोखे का आरोप Bangladeshi woman सीमा हैदर के बाद अब नोएडा आई बंग्लादेश की महिला, प्रेमी पर लगाया प्यार के नाम पर धोखे का आरोप Bangladeshi woman सीमा हैदर के बाद अब नोएडा आई बंग्लादेश की महिला, प्रेमी पर लगाया प्यार के नाम पर धोखे का आरोप Bangladeshi woman सीमा हैदर के बाद अब नोएडा आई बंग्लादेश की महिला, प्रेमी पर लगाया प्यार के नाम पर धोखे का आरोप Bangladeshi woman सीमा हैदर के बाद अब नोएडा आई बंग्लादेश की महिला, प्रेमी पर लगाया प्यार के नाम पर धोखे का आरोप Bangladeshi woman सीमा हैदर के बाद अब नोएडा आई बंग्लादेश की महिला, प्रेमी पर लगाया प्यार के नाम पर धोखे का आरोप Bangladeshi woman सीमा हैदर के बाद अब नोएडा आई बंग्लादेश की महिला, प्रेमी पर लगाया प्यार के नाम पर धोखे का आरोप

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News