Moradabad news चलती स्कूटी पर रील बनाने के चक्कर में दसवीं के छात्र की मौत, दो दोस्त भी घायल

Khabarwala 24 News Moradabad: Moradabad news चलती स्कूटी पर रील बनाने के चक्कर में नया मुरादाबाद में दसवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। तीनों दोस्त रील बनाने में इतना खो गए कि उनकी स्कूटी बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। दो दोस्तों को मामूली चोटें […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Moradabad: Moradabad news चलती स्कूटी पर रील बनाने के चक्कर में नया मुरादाबाद में दसवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। तीनों दोस्त रील बनाने में इतना खो गए कि उनकी स्कूटी बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। दो दोस्तों को मामूली चोटें आईं। जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों साथी उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिजन में कोहराम मच गया।

क्या है पूरा मामला (Moradabad news)

जानकारी के अनुसार सुभाष ठाकुर उर्फ लल्ला ठाकुर का 13 साल का बेटा अमन ठाकुर नगर के एके इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। बुधवार की शाम को अमन अपने साथी प्रियांशु और अर्श अहमद के साथ स्कूटी से नया मुरादाबाद गया था। स्कूटी अमन चला रहा था। इस दौरान तीनों दोस्त मोबाइल से रील बनाने लगे और अचानक स्कूटी बेकाबू हो गई। बेकाबू हुई स्कूटी सड़क के किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी चला रहे अमन ठाकुर को गंभीर चोटें आईं और बाकी दोनों छात्र मामूली रूप से घायल हो गए।

परिजन में मचा कोहराम (Moradabad news)

दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल अमन ठाकुर को जैसे तैसे ई रिक्शा में लेकर निजी अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। अमन ठाकुर की मौत के बाद उसके परिवार में उसकी चार बहनों पूनम, प्रियंका आकांक्षा और मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां संतोष देवी और पिता सुभाष ठाकुर तो बेसुध हो गए।आसपास के लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News