Khabarwala24 Meerut News: मेरठ में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है कि हर कोई हैरान है। 27 नवंबर को नई-नवेली दुल्हन को विदा कराकर लाया दूल्हा मोहसिन सुहागरात से ठीक पहले घर से बल्ब लेने निकला और फिर लापता हो गया। नई दुल्हन सेज सजाकर घंटों इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा नहीं लौटा। परिवार वाले रोते-बिलखते थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई।
मां बोलीं – “बेटा कभी कहीं अकेला नहीं जाता था, बल्ब लेने गया और गायब”
मोहसिन की मां फरीदा ने बताया था – “बहू को विदा कराकर लाए थे। रात में दोनों कमरे में गए। बहू ने दूध पिलाया और बोली कि रोशनी ज्यादा है, छोटा बल्ब ले आओ। बेटा रात 12 बजे निकला और फिर नहीं लौटा। मैं सोफे पर सो रही थी। सुबह उठी तो कमरा खाली। दूसरे दिन दो बेटियों का निकाह था, बिना भाई के बेटियां विदा हुईं। मोहसिन घर का सारा काम करता था, शादी की सारी तैयारी भी उसी ने की थी।”
पिता सईद का दर्द – “9 बच्चे, सबसे छोटा बेटा था, समझ नहीं आ रहा कहां चला गया”
पिता सईद ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया था – “बेटा अपनी शादी से बहुत खुश था। दोनों परिवार राजी थे। लड़का-लड़की की बातचीत भी हो रही थी। पता नहीं उस रात क्या हो गया। बहू भी कुछ नहीं बता पाई। सिर्फ इतना कहा कि बल्ब लेने गया है। सीसीटीवी में नहर की तरफ जाता दिखा। कभी इतनी दूर नहीं गया था।”
पुलिस ने मोबाइल ट्रेस किया, लोकेशन हरिद्वार में मिली (Meerut News)
मेरठ पुलिस ने मोहसिन का फोन ट्रेस किया तो लोकेशन हरिद्वार में दिखी। तुरंत टीम रवाना हुई और मोहसिन को दबोच लिया। अब उसे मेरठ लाया जा रहा है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर बल्ब लेने निकला दूल्हा हरिद्वार कैसे पहुंच गया? क्या कोई मानसिक तनाव था या कुछ और राज है? अभी तक मोहसिन ने कुछ साफ नहीं बताया।
दुल्हन मायके भेज दी गई, घर में मातम सा माहौल (Meerut News)
परिवार ने अगले दिन नई दुल्हन को मायके भेज दिया क्योंकि दूल्हे के गायब होने से उसका भी मन नहीं लग रहा था। घर में कोहराम मचा हुआ था। दो बेटियों की शादी भी बिना भाई के हो गई। अब मोहसिन मिलने से परिवार में खुशी की लहर है, लेकिन सवाल अभी भी बाकी है – सुहागरात पर दूल्हा हरिद्वार क्यों भागा?
पुलिस का कहना है कि मोहसिन से पूछताछ के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल परिवार बस यही खुश है कि उनका लाड़ला सही-सलामत मिल गया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।















